
- शरद मिश्रा
बांदा। कोहरे और शीतलहर के साथ पड़ रही कड़ाके की सर्दी ने ‘आम जनजीवन’ के साथ-साथ ‘बाजार की तस्वीर’ भी पूरी तरह ‘बदल’ दी है। ‘ठंड से बचने’ के लिए लोग अब ऐसे ‘खानपान की ओर तेजी से रुख’ कर रहे हैं, जो ‘शरीर को गर्म’ रखने के साथ ‘ऊर्जा’ भी दे।

इसका सीधा असर ‘अंडे, केसर दूध और गरमागरम फास्ट फूड’ की बिक्री पर ‘साफ नजर’ आ रहा है। सर्दी बढ़ते ही बाजार में इन वस्तुओं की ‘मांग अचानक तेज’ हो गई है। सबसे ज्यादा असर अंडों की बिक्री पर देखने को मिल रहा है। ठंड में अंडों की मांग काफी बढ़ गई है, जिसके चलते दामों में भी इजाफा हुआ है।

वर्तमान में अंडे की एक ट्रे 220 रुपये में बिक रही है, जबकि सैकड़ा 720 रुपये तक पहुंच गया है। ठंड के मौसम में केसर दूध भी लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। स्टेशन रोड स्थित मिठाई दुकानदार अभिनव बासू ने बताया कि शाम होते ही केसर दूध की मांग अचानक बढ़ जाती है।

खासतौर पर युवा वर्ग इसे खूब पसंद कर रहा है। सप्ताह भर पहले जहां रोजाना 15 से 25 लीटर केसर दूध की खपत होती थी, वहीं अब यह बढ़कर 50 से 60 लीटर प्रतिदिन हो गई है। बढ़ती मांग के चलते कीमतों में भी उछाल आया है। सर्दी का असर ऑनलाइन फूड ऑर्डर पर भी साफ दिखाई दे रहा है। शहर के महेश्वरी देवी, बाबूलाल चौराहा, छावनी, कालू कुआं, गायत्री नगर सहित कई इलाकों में खुले रेस्टोरेंट्स पर ऑनलाइन ऑर्डर की बाढ़ आ गई है। रेस्टोरेंट संचालक फहीम, दिनेश और वीरू के अनुसार इन दिनों पिज्जा, नूडल्स, सूप, बर्गर और वेज बिरयानी की सबसे ज्यादा डिमांड है। ठंड में गरमागरम फास्ट फूड युवाओं की पहली पसंद बन चुका है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
