City News Uttar Pradesh
गांवों से निकलेगा 'ज्ञान' का 'उजाला': डिजिटल शिक्षा पर 'खर्च' होंगे 4.68 करोड़
उत्तर प्रदेश

गांवों से निकलेगा ‘ज्ञान’ का ‘उजाला’: डिजिटल शिक्षा पर ‘खर्च’ होंगे 4.68 करोड़

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अब गांवों के बच्चों को पढ़ाई के लिए शहरों की ओर भटकना नहीं पड़ेगा। शिक्षा के प्रसार और ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल साक्षरता को नई उड़ान देने की दिशा में शासन ने बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। जनपद बांदा की 117 ग्राम पंचायतों में ई-डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए 4 करोड़ 68 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। यह पहल गांवों में छिपी प्रतिभाओं को निखारने और शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का माध्यम बनेगी।

गांवों से निकलेगा 'ज्ञान' का 'उजाला': डिजिटल शिक्षा पर 'खर्च' होंगे 4.68 करोड़

जिले की कुल 469 ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से ई-डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जानी हैं। पहले चरण में 117 पंचायतों का चयन किया गया है, जहां सभी प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। शासन का उद्देश्य है कि आने वाले समय में हर ग्राम पंचायत में आधुनिक पुस्तकालय स्थापित कर ग्रामीण बच्चों को समान शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

गांवों से निकलेगा 'ज्ञान' का 'उजाला': डिजिटल शिक्षा पर 'खर्च' होंगे 4.68 करोड़

इन ई-डिजिटल लाइब्रेरियों की स्थापना पंचायत सचिवालय भवनों में की जा रही है। प्रत्येक चयनित पंचायत में दो कमरों को विशेष रूप से तैयार किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि कमरों की रंगाई-पुताई कर उन्हें आकर्षक व अध्ययन-अनुकूल बनाया गया है। साथ ही पानी, बिजली और शौचालय जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।

गांवों से निकलेगा 'ज्ञान' का 'उजाला': डिजिटल शिक्षा पर 'खर्च' होंगे 4.68 करोड़

ई-डिजिटल लाइब्रेरी में छात्रों और युवाओं के लिए कंप्यूटर व अन्य आधुनिक हार्डवेयर, तेज गति की इंटरनेट नेटवर्किंग, सीसीटीवी कैमरे, स्मार्ट टीवी, आरामदायक फर्नीचर प्रतियोगी परीक्षाओं, सामान्य ज्ञान और साहित्य से जुड़ी उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे छात्र डिजिटल माध्यमों से पढ़ाई कर सकेंगे और आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जुड़ेंगे। जनवरी माह के भीतर इन ई-डिजिटल लाइब्रेरियों का संचालन हर हाल में शुरू कर दिया जाए। -*.369की अध्यक्षता में गठित पुस्तकालय क्रियान्वयन समिति द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अधिकारियों के अनुसार, सामग्री की आपूर्ति जल्द ही शुरू हो जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भूरागढ़ किला में अंग्रेजों ने दिखाई थी बर्बरता, लटका दिए थे 3300 क्रांतिकारी

City News Uttar Pradesh

रामायण मेला में सांस्कृति कार्यक्रम दर्शकों के दिलों में छोड़ रहे अमिट छाप : हो रही वाह -वाह

दो कुख्यात माफिया धराशायी: कोर्ट ने सुनाई ‘कठोर’ सजा, अपराध जगत में ‘हड़कंप’

City News Uttar Pradesh

बांदा में नवरात्रि में सुरक्षा को खतरा: पूर्व विधायक राजकुमार नें डीएम से किया खुलासा

City News Uttar Pradesh Desk

गणतंत्र दिवस : पुलिस लाइन ग्राउण्ड में फुल ड्रेस रिहर्सल का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

डीएम अमित ‘मौत का खेल’ कराएंगे बंद: 58 लाख का ‘पुलों’ पर लगेगा ‘सुरक्षा कवच’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़