27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में धीरेन्द्र शास्त्री का 'सजेगा' दिव्य दरबार : 'हनुमंत कथा' बनेगी 'आस्था का केंद्र'
उत्तर प्रदेश

बांदा में धीरेन्द्र शास्त्री का ‘सजेगा’ दिव्य दरबार : ‘हनुमंत कथा’ बनेगी ‘आस्था का केंद्र’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले धरती पर हनुमंत कथा ऐतिहासिक और आध्यात्मिक साक्षी बनेगा। यहां पहली बार बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की ‘हनुमंत कथा’ का आयोजन होने जा रहा है।

बांदा में धीरेन्द्र शास्त्री का 'सजेगा' दिव्य दरबार : 'हनुमंत कथा' बनेगी 'आस्था का केंद्र'

यह धार्मिक आयोजन 16 जनवरी से 20 जनवरी तक चलेगा। 15 जनवरी को कलश यात्रा निकलेगी। इस आयोजन की जानकारी प्रेस वार्ता में कथा आयोजक, भाजपा नेता एवं बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के संस्थापक प्रवीण सिंह ने दी।

बांदा में धीरेन्द्र शास्त्री का 'सजेगा' दिव्य दरबार : 'हनुमंत कथा' बनेगी 'आस्था का केंद्र'

बताया कि जिले का सबसे बड़ा ‘आध्यात्मिक समागम’ होगा। इसमें बुंदेलखंड के अलावा सीमावर्ती करीब 10 जनपदों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

बांदा में धीरेन्द्र शास्त्री का 'सजेगा' दिव्य दरबार : 'हनुमंत कथा' बनेगी 'आस्था का केंद्र'

उन्होंने कहा कि आयोजन का मुख्य दायित्व ‘बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन’ निभा रहा है, लेकिन यह पूरी तरह से जनभागीदारी और सेवा भावना से संचालित होगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए हजारों समर्पित युवा और भक्तजन सेवादार के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्थाओं के लिए आयोजन समिति द्वारा विभिन्न समितियों का गठन किया गया है।

बांदा में धीरेन्द्र शास्त्री का 'सजेगा' दिव्य दरबार : 'हनुमंत कथा' बनेगी 'आस्था का केंद्र'

कथा स्थल मवई बाई पास पर विशाल पंडाल का निर्माण कार्य होगा। सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जो श्रद्धालु पंडाल के अंदर स्थान नहीं पा सकेंगे, उनके लिए बड़े एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है। प्रेस वार्ता में भाजपा कार्यालय प्रभारी एवं बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य दिलीप गुप्ता और ‘मीडिया प्रभारी हर्षित निगम’ भी उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जयकारों के बीच मां दुर्गा का विसर्जन: श्रद्धा, आस्था व सुरक्षा का दिखा अद्भुत

City News Uttar Pradesh

वृद्ध दिवस पर सम्मानित हुये बुजुर्ग, पेंशन लाभ से खिले चेहरे …

“साथी यूपी” भाजपा का कर रही विरोध ! करोड़ों का फर्जीवाड़ा ! क्यों सोया है खुफिया विभाग ?

मतदाता ‘मैपिंग’ बनी चुनौती: ‘वोटरों’ की ‘पहचान’ पर प्रशासन की सख्ती, जारी होगा नोटिस !

City News Uttar Pradesh

बिना सूचना नदारद बांदा रोडवेज के चार ड्राइवरों और दो कंडक्टर की संविदा होगी समाप्त

भाजपा ‘ब्राह्मण विधायकों’ की ‘एक जुटता’ से संगठन ‘कांपा’ ? प्रदेश अध्यक्ष के ‘पत्र’ से क्रोध ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़