28 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में 'शहरी क्रांति' का आगाज़: 'करोड़ों' की 'योजनाएँ' हुई पास
उत्तर प्रदेश

बांदा में ‘शहरी क्रांति’ का आगाज़: ‘करोड़ों’ की ‘योजनाएँ’ हुई पास

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर के ‘भविष्य का नक्शा’ बदलने वाली ‘योजनाओं की लंबी सूची’ और उन पर ‘एक साथ मुहर’ लगा दी गई। ‘विकास प्राधिकरण’ की 73 वीं बोर्ड बैठक ‘बांदा के चेहरे को नया आकार’ देने वाली ‘मास्टर मीटिंग’ साबित हुई।

बांदा में 'शहरी क्रांति' का आगाज़: 'करोड़ों' की 'योजनाएँ' हुई पास

सबसे बड़ा और दूरगामी फैसला रहा महोखर क्षेत्र की 16.697 हेक्टेयर भूमि को कृषि-औद्योगिक से बदलकर आवासीय उपयोग में परिवर्तित करना। यह वही क्षेत्र है, जहां आने वाले समय में नई कॉलोनियाँ बसेंगी, आधुनिक आवासीय ढांचा विकसित होगा और शहर की सीमा दक्षिण दिशा में स्वतः विस्तारित हो जाएगी।

बांदा में 'शहरी क्रांति' का आगाज़: 'करोड़ों' की 'योजनाएँ' हुई पास

यह निर्णय बांदा की रियल एस्टेट और शहरी योजना के नये अध्याय की शुरुआत है। तुलसी नगर आवासीय योजना लंबे समय से चर्चाओं में थी। बोर्ड ने इस योजना को नई दिशा देते हुए सर्किल रेट 15,000 प्रति वर्गमीटर तय कर दिया। यह निर्णय प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक को गति देगा और यहां मकान व प्लॉट लेने वालों के लिए भी स्पष्टता बढ़ाएगा।

बांदा में 'शहरी क्रांति' का आगाज़: 'करोड़ों' की 'योजनाएँ' हुई पास

बाबूलाल चौराहा का राइफल क्लब मैदान अब यूँ ही निर्जीव जमीन नहीं रहेगा। बोर्ड ने इसके नियोजन, ले-आउट और मानचित्र को स्वीकृति देकर संकेत दे दिया है कि यहां सार्वजनिक उपयोग, व्यावसायिक संरचनाएँ या मिश्रित ज़ोन जैसी विकास संरचनाएँ देखने को मिल सकती हैं।

बांदा में 'शहरी क्रांति' का आगाज़: 'करोड़ों' की 'योजनाएँ' हुई पास

सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क के पास स्थित अटल सरोवर को नया जीवन देने के लिए 188.81 लाख रुपये की बड़ी स्वीकृति दी गई है। बैठक में डीएम जे. रीभा, एडीएम नमामि गंगे मदन मोहन वर्मा, सहायक अभियंता आरपी यादव तथा प्राधिकरण के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा पालिका में भाजपा का वोट बैंक बढ़ा वहीं कांग्रेस और बसपा का खिसका

पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता नें “ग्रीन कान्हा रन” में दिया स्वच्छ और ग्रीन बांदा का संदेश

City News Uttar Pradesh

दबंग मालिक ने बिना किसी सूचना के जेसीबी से तोड़ी फर्नीचर की दुकान, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

हमीरपुर: खदान के गहरे गड्ढे में मिला बोरी में बंद युवक का पुराना शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

दयाशंकर की दयालुता से यात्रा सुख : गांवों में नजर आयेगी फर्राटा रफ्तार

City News Uttar Pradesh

अयोध्या नें प्रयागराज को हराया: जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील एवं डीएम दीपा रोमांचित !

ब्रेकिंग न्यूज़