27.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश ने 'लोकतंत्र' को कर रहे मजबूत : बूथ स्तर पर 'मतदाता सूची' की खुद की समीक्षा
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश ‘लोकतंत्र’ को कर रहे मजबूत : बूथ स्तर पर ‘मतदाता सूची’ की खुद की समीक्षा

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। लोकतंत्र की मजबूती के लिए चल रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को तिन्दवारी विधानसभा क्षेत्र में ‘निर्णायक धार’ मिलती दिखाई दे रही है।

मंत्री रामकेश ने 'लोकतंत्र' को कर रहे मजबूत : बूथ स्तर पर 'मतदाता सूची' की खुद की समीक्षा

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद इस अभियान को सिर्फ प्रशासनिक औपचारिकता नहीं, बल्कि लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का जनआंदोलन बनाने में जुटे हैं। गांव-गांव, बूथ-बूथ पहुंचकर वह मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने का संदेश दे रहे हैं।

मंत्री रामकेश ने 'लोकतंत्र' को कर रहे मजबूत : बूथ स्तर पर 'मतदाता सूची' की खुद की समीक्षा

इसी क्रम में राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने तिन्दवारी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भूरागढ़ पहुंचकर विशेष गहन एसआईआर पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत बूथ संख्या 311, 312 एवं 313 का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान बीएलओ, सेक्टर संयोजक एवं भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे।

मंत्री रामकेश ने 'लोकतंत्र' को कर रहे मजबूत : बूथ स्तर पर 'मतदाता सूची' की खुद की समीक्षा

मंत्री ने मतदाता सूची के अद्यतन, नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन की प्रक्रिया की विस्तार से समीक्षा की और प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रामकेश निषाद ने एसआईआर अभियान को लोकतंत्र की “रीढ़” बताया। कहा कि यह सिर्फ एक कागजी प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनभागीदारी से लोकतंत्र को मजबूत करने का ऐतिहासिक अवसर है।

मंत्री रामकेश ने 'लोकतंत्र' को कर रहे मजबूत : बूथ स्तर पर 'मतदाता सूची' की खुद की समीक्षा

उन्होंने कहा कि शुद्ध और त्रुटिरहित मतदाता सूची से ही निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय चुनाव संभव हैं। यही लोकतंत्र की असली ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान तेज करने, लोगों को नाम जोड़ने व सुधार की प्रक्रिया समझाने और समयसीमा के भीतर सभी आवश्यक कार्य पूरे कराने का आह्वान किया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा – झांसी – मानिकपुर वाया कानपुर रेलखंड पर डेढ़ सौ किलोमीटर की रफ्तार से दौडेगी ट्रेनें

City News Uttar Pradesh

बांदा में अद्भुत शिव भगवान की मूर्ति : गले से फूटी जलधारा

City News Uttar Pradesh

बांदा एआरटीओ शंकर सिंह की पहल: रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप से बढ़ी सड़क सुरक्षा

“लाल टोपी” से रेड एलर्ट पर रालोद के वीरेंद्र साक्षी का करारा तंज, भाजपा दंग !

City News Uttar Pradesh

पत्नी नें जहर खाकर दे दी जान : मायका पक्ष नें लगाया हत्या का आरोप

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार ले आई चित्रकूट मंडल के किसानों के लिए धामाकेदार ऑफर: अब नहीं बिकेगा लहसुन काजू के भाव

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़