City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड पैकेज से बनी करोड़ों की बांदा मंडी को वर्षों से क‍िसानों का इंतजार
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड पैकेज से बनी ‘करोड़ों की बांदा मंडी’ को वर्षों से ‘क‍िसानों का इंतजार’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले के महोबा रोड पर स्‍थ‍ित बांदा की व‍िश‍िष्ट मंडी ‘बेमकसद’ साबित हो रही है। यहां न तो आढ़ती हैं और न ही किसान आते हैं। घनघोर सन्नाटे का आलम पसरा रहता है।

बुंदेलखंड पैकेज से बनी करोड़ों की बांदा मंडी को वर्षों से क‍िसानों का इंतजार

इस मंडी स्‍थल निर्माण की शुरुआत 2015 में हुई थी। लगभग 64 करोड़ की लागत से बनी इस मंडी के आसपास लगभग 35 गांव हैं। लेकिन मंडी में खरीद न के बराबर होती है। मंडी में चारों ओर गोबर का ढेर है। बीच में इसे अस्थायी गोशाला भी बना द‍िया गया था।

बुंदेलखंड पैकेज से बनी करोड़ों की बांदा मंडी को वर्षों से क‍िसानों का इंतजार

हालांक‍ि मंडी में एक बैनर लगा है, ज‍िसके अनुसान यहां ज्‍वार,धान की खरीद होती है। पर यहां क‍िसान क्‍यों नहीं पहुंच रहे हैं ? यह अहम सवाल है। किसानों का कहना है की हमारे इस क्षेत्र में ज्‍यादातर मटर और चने की खेती होती है। कुछ लोग धान, गेहूं लगाते भी हैं, तो वह उनके खाने के लिए ही होता है।

बुंदेलखंड पैकेज से बनी करोड़ों की बांदा मंडी को वर्षों से क‍िसानों का इंतजार

अब खरीद वाली उपज होगी ही नहीं तो क‍िसान उसे मंडी में बेचेगा कैसे। यही वजह है क‍ि ये मंडी हमारे क‍िसी काम की नहीं है क‍िसानों के न आने की वजह यह है क‍ि यहां आढ़ती नहीं हैं। उनके दुकानें तो हैं। लेक‍िन उनके आवंटन के लिए कोई अब तक आया ही नहीं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश निषाद अस्वस्थ : डाक्टरों नें दी बेड रेस्ट की सलाह

सांसदों और विधायक नें जल जीवन मिशन योजना के जाने हाल, दिये जरूरी निर्देश …

City News Uttar Pradesh

कनवारा गांव में मिला शव पहचान एवं इंकार के दावों में उलझा : पुलिस करायेगी डीएनए

City News Uttar Pradesh

पराली जलाने पर रोक के लिये होगी सेटेलाइट से निगरानी : होगा जुर्माना

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग में कर्मचारियों को झटका: 55 साल के कर्मचारियों की सेवा होगी समाप्त

महाराणा प्रताप चौक पर दोबारा स्थापित की गई प्रतिमा, क्षत्रिय महासभा ने जताई खुशी, प्रशासन का आभार किया व्यक्त

ब्रेकिंग न्यूज़