City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश द्वारा 'आत्मनिर्भर भारत का मंत्र': ग्रामोद्योग मेले में भरी 'स्वदेशी' चेतना
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश द्वारा ‘आत्मनिर्भर भारत का मंत्र’: ग्रामोद्योग मेले में भरी ‘स्वदेशी’ चेतना

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। राइफल क्लब मैदान शनिवार को स्वदेशी आंदोलन की जीवंत मिसाल बन गया। जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद और नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने संयुक्त रूप से मंडल स्तरीय दस दिवसीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

मंत्री रामकेश द्वारा 'आत्मनिर्भर भारत का मंत्र': ग्रामोद्योग मेले में भरी 'स्वदेशी' चेतना

उद्घाटन के साथ ही मैदान में खादी, हथकरघा, कुटीर उद्योग, शहद, जड़ी-बूटियों, लकड़ी शिल्प और घर-घर की मिट्टी कला से सजे स्टालों में उमड़ी भीड़ ने संदेश दिया “स्वदेशी आज भी जनता के दिल में जिंदा है।” उद्घाटन के बाद मंत्री निषाद ने पूरे मेले का निरीक्षण किया और उद्यमियों से एक-एक करके संवाद किया।

मंत्री रामकेश द्वारा 'आत्मनिर्भर भारत का मंत्र': ग्रामोद्योग मेले में भरी 'स्वदेशी' चेतना

उन्होंने साफ शब्दों में कहा “भारत की आत्मा गांवों में बसती है और गांवों की प्राणशक्ति स्वदेशी में। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत अभियान तभी सफल होगा जब जनता स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देगी।” पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने कहा “जब घर-घर लोग स्वदेशी उत्पाद अपनाएंगे, तभी भारत आत्मनिर्भरता की राह पर तेज़ी से आगे बढ़ेगा”। यह सिर्फ खरीदारी नहीं, राष्ट्रनिर्माण में सहभागिता है।

मंत्री रामकेश द्वारा 'आत्मनिर्भर भारत का मंत्र': ग्रामोद्योग मेले में भरी 'स्वदेशी' चेतना

कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा, उद्योग विभाग द्वारा टूलकिट वितरण, खादी और ग्रामोद्योग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों का सम्मान, जिससे कारीगरों और महिला समूहों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि आलोक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय, परियोजना निदेशक, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी योगेंद्र सिंह पटेल, सहित बड़ी संख्या में उद्यमी और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा रोडवेज का बड़ा खेल: आरएम-एआरएम की चुप्पी में छुपा ‘करोड़ों’ का घोटाला !

City News Uttar Pradesh

यूपी पंचायत चुनाव : उत्तर प्रदेश में चार चरण में 15 अप्रैल से होंगे मतदान, बांदा चौथे चरण में ,दो मई को होगी गिनती …

Banda : पंचायत चुनाव: एआईएमआई एम लड़ेगी, बिगड़े गें समीकरण !

राजा बुंदेला का दावा : भाजपा सरकार पृथक बुंदेलखंड राज्य बनाने की इच्छुक !

बांदा जेल का कैदी वाराणसी के मानसिक अस्पातल से हुआ फरार, मचा हड़कंप

आजादी के अमृत महोत्सव के समापन पर देश भक्ति का उमड़ा हुलास

ब्रेकिंग न्यूज़