City News Uttar Pradesh
बांदा के मिल्खा सिंह मोतीलाल नें 'एशिया मास्टर एथलीट' में जीता 'कांस्य' : वामदेव की नगरी खुशी में "बमबम"
उत्तर प्रदेश

बांदा के मिल्खा सिंह मोतीलाल नें ‘एशिया मास्टर एथलीट’ में जीता ‘कांस्य’ : वामदेव की नगरी खुशी में ‘बमबम’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में बांदा के मिल्खा सिंह के रूप में मशहूर उम दराज मोतीलाल नें एशिया मास्टर एथलीट प्रतियोगिता हिस्सा लेकर कास्य पदक हासिल कर जिले के गौरव को बुलंदी से चमका दिया। साबित कर दिया की आत्मबल बुलंद हो तो उम्र भी कामयाबी में बाधा नहीं बन सकती। दिल के मरीज 76 वर्षीय मोती लाल शहर के मोहल्ला सरांय के निवासी हैं जिन्हें दौड़ गौरव का रुस्तम माना जाता हैं। इन्होंने जवाहरलाल नेहरू एथलीट चैंपियनशिप तमिलनाडु चेन्नई में हुई 23 वीं एशिया मास्टर एथलीट प्रतियोगिता में पांच हजार मीटर रेस में एक बार फिर वामदेव की इस नगरी बांदा का नाम प्रकाशवान कर रोशन कर दिया। इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर उन्हें कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। धावक मोतीलाल नें दौड़ मिल्खा दौड़ को चरितार्थ करने में अपनी उम्र को शिकस्त दें कई कीर्तिमान स्थापित किये हैं। धावक मोतीलाल चौरसिया को बचपन से ही खेल के प्रति आकर्षण था। बैडमिंटन, वॉलीबॉल आदि में सफलता न मिलने पर इन्होंने वर्ष 1963-64 से दौड़ना शुरू किया। उस समय वह डीएवी इंटर कालेज में छठवीं के छात्र थे। वर्ष 1971 से 1978 तक जेएन डिग्री कालेज में स्पोर्ट्स चैंपियन रहे।

बांदा के मिल्खा सिंह मोतीलाल नें 'एशिया मास्टर एथलीट' में जीता 'कांस्य' : वामदेव की नगरी खुशी में "बमबम"

वर्ष 1979 से वह तीन साल तक बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी स्तर पर चैंपियन रहे। 1971-72 में इलाहाबाद जोन की प्रतियोगिता में लगातार तार तीन मेडल प्राप्त किए। वर्ष 1979 में बीमारी के चलते उन्होंने दौड़ना बंद कर दिया। 36 साल के लंबे अंतराल के बाद उनका जज्बा फिर उफान मारने लगा। उन्होंने हैदराबाद, बेंगलुरू, 2018 में चंडीगढ़ में धावकी का लोहा मनवाया। एक किलो मीटर से लेकर पांच किमी दौड़ में कांस्य पदक हासिल किए। 2023 को अलीगढ़ में हुई राज्य स्तरीय पांच किमी दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया। वर्ष 2024 को आंध्र प्रदेश की गुंटूर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्स लिया और तीसरा स्थान पाये। इसके अलावा सात नेशनल व 11 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर मेडल जीते। हाल ही में उन्होंने जवाहरलाल नेहरू एथलीट चैंपियनशिप तमिलनाडु चेन्नई में हुई 23 वीं एशिया मास्टर एथलीट प्रतियोगिता में पांच हजार मीटर रेस में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त वाम देव की नगरी में “बम बम लहरी” कर दिया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कार्यकर्ता ही संगठन का आधार : इंजीनियर प्रणव …

Banda : कोरोना का प्रकोप, 59 घंटे घर पर ही रहे लोग …

अजब- गजब मामला : सांप ने काटा तो उसे गाजर-मूली की तरह चबाकर खा गया इंसान, खून से सने हाथ देख परिजन हुए सन्न, पढ़ें लोगों की जुबानी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें बताया : जिले को मिला 192 सिंचाई सोलर पंप, किसान उठायें लाभ

मंत्री रामकेश बोले: केन-बेतवा लिंक बनेगी बुंदेलखंड की जीवनरेखा, बांदा सहित 13 जिले होंगे लाभान्वित

City News Uttar Pradesh

News : यूपी में नई आबकारी नीति को मंजूरी, आबकारी विभाग से 34500 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति का रखा लक्ष्य…

ब्रेकिंग न्यूज़