City News Uttar Pradesh
चित्रकूट में 'अवैध इमारतों' का खुलासा: 'विकास प्राधिकरण' क्यों खामोश !
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट में ‘अवैध इमारतों’ का खुलासा: ‘विकास प्राधिकरण’ क्यों खामोश !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। विकास प्राधिकरण चित्रकूट की ‘नाक के नीचे’ अवैध इमारतें ‘संचालित’ हो रही हैं। जिला मुख्यालय स्थित धनुष चौराहे में कई इमारतों में बिना नक्शा पास कराए व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैं। नेटविजन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के नाम से मशहूर धनुष चौराहे के पास स्थित बहुमंजिला इमारत की जांच में खुलासा हुआ है कि उक्त इमारत में तृतीय और चतुर्थ तल का बिना ‘नक्शा’ पास कराए ही निर्माण कार्य कर अवैध रूप से व्यावसायिक गतिविधियां संचालित है।

चित्रकूट में 'अवैध इमारतों' का खुलासा: 'विकास प्राधिकरण' क्यों खामोश !

उक्त इमारत में अग्निशमन और पार्किंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। जानकारी के अनुसार विकास प्राधिकरण द्वारा उक्त मामले में सुरेश पांडेय, आदित्य पांडेय और वीरेंद्र पांडेय को नोटिस भेजा गया है। जानकारी के सामने आते ही हड़कंप मचा हुआ है। क्योंकि धनुष चौराहा जिला मुख्यालय चित्रकूट का एक प्रमुख और महत्वपूर्ण स्थान है जहां नियमों की धज्जियां उड़ाकर ऐसे अवैध कार्य किए जा रहे हैं जिसने प्राधिकरण की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े किए हैं।

चित्रकूट में 'अवैध इमारतों' का खुलासा: 'विकास प्राधिकरण' क्यों खामोश !

प्रश्न यह है कि अगर जिला मुख्यालय में नियमों की धज्जियां उड़ाकर ऐसे अवैध कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है तो ऐसे में गलत और नियम विरुद्ध कार्यों के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति का क्या होगा ? ऐसे दबंग किस्म के लोगों के ‘अवैध इमारतों’ पर कब चलेगा ‘बुलडोजर’ ? आम आदमी की सुरक्षा का क्या होगा?

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रेलवे दोहरीकरण से हड़कंप: अंडरपास की ‘बंदी’ बनी सिरदर्द, रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित !

मंत्री रामकेश नें गोदभराई एवं अन्नप्राशन की निभाई रस्म: विकास का बताया सच

City News Uttar Pradesh

Banda- नबाब टैंक में तैरता हुआ मिला शव, इलाके में दहशत…..

City News Uttar Pradesh

यूपी : माफिया मुख़्तार अंसारी से मंडल कारागार मिलने आए वकील को, मुलाकात करने की नहीं मिली अनुमति …  

City News Uttar Pradesh

रामनवमी पर शोभा यात्रा बना आकर्षण: विधायक प्रकाश द्वारा पुष्प वर्षा, भगवामय शहर

बांदा भाजपा समीक्षा में हो गई फेल : समीक्षकों नें दिये खास निर्देश !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़