
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला कांग्रेस नें ‘जल संस्थान’ की ‘कर्तव्यविहीनता’ के खिलाफ ‘ललकारा और विभागीय अफसरों को धिक्कारा’ है। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधि मण्डल जिलाधिकारी जे.रीभा से मिला और ज्ञापन दिया। जलापूर्ति में व्यवस्थित एवं स्वच्छ न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल नें डीएम को ज्ञापन में अवगत कराया की “जल संस्थान द्वारा पूरे शहर में जलापूर्ति ध्वस्त है। दूषित जलापूर्ति से जनता परेशांन है। बीमारियां फैल रहीं” हैं।

विभागीय अफसर समस्या का समाधान नहीं करते। कहते हैं बजट नहीं हैं। जबकि जो जल मूल्य वसूला जाता है वह शासन को न जमाकर मेंटिनेंस में खर्च दिखा देते हैं। शहर की पाईप लाइनें जर्जर हैं। विभाग कागजों में लाइनें दुरुस्त दिखाता है।

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित नें डीएम को बताया की कांग्रेस के तीन बार सदर विधायक एवं प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री रहे विवेक सिंह नें जल संस्थान को विधायक निधि से जनरेटरों की व्यवस्था कराई थी ताकि बिजली कटौती में भी जलापूर्ति बाधित न हो। लेकिन सभी जनरेटर मेंटीनेंस के अभाव में ध्वस्त हैं।

उन्होंने मांग किया की शहर के सभी वार्डों में जलापूर्ति का सर्वे कराया जाये। जल संस्थान के वित्तीय खर्चों में किये गये भ्रष्टाचार की जांच हो। अन्यथा की स्थिति में पार्टी आंदोलन को बाध्य होगी। इस अवसर पर प्रतिनिधि मण्डल में जिला महामंत्री/मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, शोएब रिजवी, कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी आदि पार्टी जन मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
