City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Chitrakoot : चित्रकूट में पुलिस टीम व एसटीएफ की डेढ़ लाख के इनामी डाकू गौरी गैंग से मुठभेड़, मारा गया इनामी भालचंद्र …

 

– दोनों ओर से 25 मिनट तक गोलियां चलीं
– 30 हजार के इनामी डाकू को पुलिस ने मार गिराया

– विनोद मिश्रा

चित्रकूट। चित्रकूट जिले में डेढ़ लाख के इनामी डाकू गौरी यादव गैंग से जिला पुलिस टीम व एसटीएफ की मुठभेड़ बुधवार की शाम बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के जंगल में हो गई। दोनों ओर से 25 मिनट तक गोलियां चलीं। इस दौरान गैंग के एक 30 हजार के इनामी डाकू को पुलिस ने मार गिराया।


जबकि गैंग के अन्य सदस्य भागने में सफल रहे। मृत डाकू के पास से एक राइफल व 24 कारतूस बरामद हुए हैं। मौके पर एक बाइक भी बरामद हुई है। मृत डाकू पर मध्यप्रदेश सरकार की ओर से भी पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के माडो बांध के पास डकैत गौरी यादव गैंग की मौजूदगी की सूचना पर एसपी अंकित मित्तल को मिली। इसके बाद से बहिलपुरवा थाने की पुलिस टीम और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की। शाम को डाकू गैंग के सदस्य बांध के पास पहुंचे।

गैंग के साथ एक बाइक सवार भी था। पुलिस व एसटीएफ की टीम ने जैसे ही आगे बढ़ने का प्रयास किया तो डकैतों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग हुई। दोनों ओर से 25 मिनट तक ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। इससे पूरा इलाका गूंज उठा। फायरिंग में डाकू गैंग के एक सदस्य को गोली लगी और वह नीचे गिरा।
जबकि अन्य डाकू भागने लगे। इसी बीच घायल पडे़ डकैत ने फिर पुलिस टीम पर फायरिंग की पर सभी बाल-बाल बच गए। एसपी ने बताया कि घायल डकैत सतना मध्यप्रदेश के पडमनिया जागिर थाना मझगवां निवासी भालचंद्र यादव उर्फ भाई चंद्र उर्फ भल्ला पांडेय पुत्र रामअवतार यादव को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भालचंद्र पर सरकार की ओर से 25 हजार और मध्यप्रदेश सरकार की ओर से 5 हजार रुपये का इनाम था। इसी डकैत ने दो माह पहले बहिलपुरवा क्षेत्र से ही दो वनकर्मियों को रंगदारी के लिए पीटा था। भालचंद्र पर यूपी और एमपी में एक दर्जन धमकी, अपहरण, फिरौती वसूलने, सरकारी काम में बाधा व गैंग तक कारतूस पहुंचाने के मामले दर्ज हैं।

– जंगलों में पुलिस की कॉम्बिंग जारी 
पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने डाकुओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पंचायत चुनाव में डकैतों की दखलंदाजी न हो इसके लिए पुलिस जंगली क्षेत्रों में कॉम्बिंग कर रही है। पुलिस को बुधवार को सूचना मिली कि गौरी यादव गैंग के सदस्य बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के मड़वा बांध के पास छिपे है। पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर डाकुओं को आत्मसमर्पण के लिए ललकारा। पर डाकूओं ने गोली चलाना शुरू कर दिया। एसपी ने बताया कि डाकू गौरी यादव पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार जंगलों में कॉम्बिंग कर रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सजा सुनते ही रो पड़ा माफिया डान : गैंगस्टर एक्ट में मुख्तार अंसारी को दस साल की सजा

City News Uttar Pradesh

स्नातक चुनाव: लापता रहे एमएलसी मान सिंह हुये प्रगट, मतदाता पूछ रहे कहां थे आप छह साल ?

City News Uttar Pradesh Desk

उद्योग व्यापार मंडल भाजपा प्रत्याशी मालती बासू के साथ : जीत के लिये जारी की अपील

उद्यान विभाग में भ्रष्टाचार: बिना ‘टेंडर’ कौड़ियों में निपटाई ‘बेशकीमती’ संपत्ति, सवालों में ‘सिस्टम’

City News Uttar Pradesh

Banda : भ्रष्ट परिवेश में विकास को क्या मिलगी गति : चार अरब का बजट तैयार, अनुमति का इंतजार…

City News Uttar Pradesh

Banda : दो राज्यों में पानी का बटवारा बन गया कोढ़ में खाज,जब की एक ही दल की सरकार…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़