City News Uttar Pradesh
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी में तूफान, पत्नी ज्योति ने मांगा करोड़ों का एलिमनी, तलाक की तैयारी तेज
उत्तर प्रदेशदेश विदेशमनोरंजन

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी में तूफान, पत्नी ज्योति ने मांगा करोड़ों का एलिमनी, तलाक की तैयारी तेज

  • ब्यूरो रिपोर्ट

नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी में बवाल मच गया है। उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने अब तलाक की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो ज्योति ने पवन सिंह से करोड़ों की एलिमनी की मांग की है। यह मामला तब सार्वजनिक हुआ जब दोनों के बीच चल रहे विवाद ने मीडिया और सोशल मीडिया पर तूफ़ान मचा दिया। पिछले कुछ महीनों से पवन और ज्योति के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही थीं। दोनों के बीच झगड़े अब इतना बढ़ चुके हैं कि पवन सिंह को अपने पक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस करना पड़ा।

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी में तूफान, पत्नी ज्योति ने मांगा करोड़ों का एलिमनी, तलाक की तैयारी तेज

वहीं ज्योति सिंह ने आरोप लगाए कि पवन उन्हें पत्नी का सही दर्जा नहीं दे रहे हैं। उनका कहना है कि पवन सिंह ने घर और पारिवारिक मामलों में उन्हें नजरअंदाज किया और उनकी भावनाओं की अनदेखी की। ज्योति सिंह ने तलाक के साथ ही पवन सिंह से वित्तीय सुरक्षा की मांग भी की है। सूत्र बताते हैं कि उन्होंने एलिमनी के तौर पर करोड़ों की राशि मांगी है, ताकि तलाक के बाद उनकी जिंदगी सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से चल सके। इस विवाद ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी हलचल मचा दी है। फैंस और आम जनता दोनों ही इस मामले पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर पवन सिंह और ज्योति सिंह के फॉलोअर्स ने अपने-अपने पक्ष में पोस्ट और कमेंट्स करना शुरू कर दिया है।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

स्वास्थ्य सुविधाएं चरमराईं: मरीजों की बढ़ीं मुश्किलें, अस्पताल में डॉक्टरों का “टोटा”

City News Uttar Pradesh

कुर्मी क्षत्रिय महासभा दिखायेगा ताकत, निकालेगा रथ यात्रा …

City News Uttar Pradesh

बांदा जिला अधिवक्ता संघ ने तिरंगा यात्रा निकाल भरा राष्ट्र प्रेम का जज्बा

Banda : डीएम ने जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक में कहा, ऋण आवेदनों का निस्तारण करें एक सप्ताह में…

City News Uttar Pradesh

एसपी अंकुर अग्रवाल कड़ी कार्यवाही : शवगृह में शव सड़ने के प्रकरण में दो दीवान हुए निलंबित

City News Uttar Pradesh

News- युवक की निर्मम हत्या, तार से पहले घोंटा गला, फिर मारी गोली…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़