29 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
डीजीपी के आदेश 'हवा हवाई': बांदा में पटाखों का अवैध भंडारण जारी ? जान-माल का खतरा !
उत्तर प्रदेश

डीजीपी के आदेश ‘हवा हवाई’: बांदा में पटाखों का अवैध भंडारण जारी ? जान-माल का खतरा !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लखनऊ, कानपुर और अयोध्या में हाल ही में हुए चीनी बारूद से बने अवैध पटाखों के भंडारण और फैक्ट्रियों के विस्फोटों ने कई लोगों की जान ले ली, लेकिन बावजूद इसके बांदा प्रशासन और पुलिस अब तक पूरी तरह सतर्क नहीं दिख रही ! डीजीपी राजीव कृष्ण ने 10 अक्तूबर से जिले में अवैध पटाखा फैक्ट्रियों और भंडारण के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।

डीजीपी के आदेश 'हवा हवाई': बांदा में पटाखों का अवैध भंडारण जारी ? जान-माल का खतरा !

इस अभियान में ड्रोन कैमरा और एलआईयू की मदद से फोकस एरिया पर निगरानी करने का आदेश भी शामिल था। तीन दिन गुजर चुके हैं, लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस ने अभी तक किसी भी बड़े पैमाने पर कार्रवाई नहीं की। इस कारण शहर के कई हिस्सों में अवैध पटाखों का भंडारण बढ़ने लगा है, जबकि दीपावली नजदीक है और जान-माल का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

ब्यूटी पार्लर बना विस्फोटक गोदाम: पुलिस की छापेमारी में डेढ़ कुंतल अवैध पटाखे बरामद

बदौसा में पुलिस ने हड़हा रोड स्थित एक ब्यूटी पार्लर से लगभग डेढ़ कुंतल अवैध पटाखे बरामद किए। इस मामले में रमेशचंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

कड़ी चुनौतियों के बीच अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने संभाला पदभार

सूत्रों का कहना है कि यदि पिछले साल के पटाखा बिक्री लाइसेंस वालों पर भी नजर डाली जाए, तो कई और भंडारण की जानकारी मिल सकती है। एसएसपी शिवराज सिंह का कहना है कि टीमें बनाई गई हैं और अधिकारी खोजी नजर बनाए हुए हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला प्रदूषण की भयावह चपेट में : प्लास्टिक कचरा बना यमराज

बेजुबानों का निवाला डकार गया सचिव, गोवंश के लिए न भूसा है और न चारा …

City News Uttar Pradesh

शपथ ग्रहण : सुनील पटेल के “जलवे” का छाया “जलजला ” …

मोरंग डंप में हो रहा “खेल” ? आखिर संबंधित अधिकारियों से क्या है “ताल- मेल” ?

बांदा में कांग्रेस को झटका : पूर्व सांसद पुत्र राजेश दुबे भाजपा में शामिल

City News Uttar Pradesh

बांदा में मिलावटखोरी चरम पर: खाद्य सुरक्षा विभाग क्यों रहता है खामोश ?

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़