27 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री और विधायक ने बांदा डिपो को दी सौगात: 28 मिनी और 4 एसी बसों को मिली हरी झंडी
उत्तर प्रदेश

मंत्री और विधायक ने बांदा डिपो को दी सौगात: 28 मिनी और 4 एसी बसों को मिली हरी झंडी

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड के ग्रामीण इलाकों की बड़ी समस्या हमेशा से रही है ‘यातायात की कनेक्टिविटी’। इलाज हो, पढ़ाई हो या रोज़गार की तलाश, गांवों से शहर तक पहुंचना लोगों के लिए भारी चुनौती रहा है। लेकिन अब बांदा डिपो को 28 नई मिनी बसें और 4 एसी बसें मिलने से यह तस्वीर बदलने की उम्मीद जगी है।

मंत्री और विधायक ने बांदा डिपो को दी सौगात: 28 मिनी और 4 एसी बसों को मिली हरी झंडी

मंगलवार को जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद और विधायक प्रकाश द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर इन बसों को रवाना किया।28 मिनी बसें विशेष रूप से ग्रामीण मार्गों पर दौड़ेंगी। अनथक मेहनत करने वाले किसान, पढ़ाई के लिए रोज़ शहर आने वाले छात्र और इलाज के लिए अस्पताल तक पहुंचने वाले मरीज अब सभी को यह सुविधा सीधे गांव के दरवाज़े तक उपलब्ध होगी।

मंत्री और विधायक ने बांदा डिपो को दी सौगात: 28 मिनी और 4 एसी बसों को मिली हरी झंडी

बांदा डिपो से मिली 4 नई एसी बसें कानपुर और प्रयागराज मार्ग पर चलेंगी। यात्रियों को अब लंबी दूरी की यात्रा के दौरान आराम और सुरक्षित सफर का अनुभव मिलेगा। बांदा जैसे पिछड़े जिले में एसी बसों की सुविधा को सुविधा विस्तार मिलना एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि ग्रामीण इलाकों के विकास में परिवहन व्यवस्था की अहम भूमिका होती है।

मंत्री और विधायक ने बांदा डिपो को दी सौगात: 28 मिनी और 4 एसी बसों को मिली हरी झंडी

नई बसें न केवल यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर देंगी, बल्कि जिले के आर्थिक और सामाजिक विकास की रफ्तार भी तेज करेंगी। वर्तमान में बांदा डिपो के पास 116 बसों का बेड़ा है। इन 32 नई बसों के जुड़ने से संख्या में बढ़ोतरी हुई है, जिससे परिवहन व्यवस्था और मजबूत होगी।

मंत्री और विधायक ने बांदा डिपो को दी सौगात: 28 मिनी और 4 एसी बसों को मिली हरी झंडी

विधायक प्रकाश दिवेदी नें कहा की यह कदम सरकार की उस नीति का हिस्सा है जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच का ‘फासला’ घटाने पर जोर दिया जा रहा है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सदर विधायक प्रकाश नें “नवेली बुंदेली” योजना को लगाया चार चाँद : मनाया जन्मोत्सव !

विधायक प्रकाश ‘मजलूमों’ की बने ‘ढाल’: कंबल वितरण से ‘ठिठुरते चेहरों’ पर आई ‘मुस्कान’

City News Uttar Pradesh

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा, संगठन के एजेंडे पर चलेगी काम कर रही योगी सरकार

दस करोड़ का तोहफा: दो नए कस्तूरबा विद्यालय तैयार, 800 बेटियों का बदलेगा ‘भविष्य’

City News Uttar Pradesh Desk

काजी पुर पंप कैनाल ‘काट’ रहा है ‘बवाल’ : अधिकारियों की मनमानी, नहर में नहीं ‘पानी’

City News Uttar Pradesh

दामों में भारी गिरावट : आश‍ियाने के सपने पर अब नहीं पड़ेगी महंगाई की मार, सर‍िया में दस हजार रुपये टन की गिरावट

ब्रेकिंग न्यूज़