31 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड के खत्री पहाड़ पर नवरात्र का चमत्कार: मां विंध्यवासिनी के श्राप से कोढ़ी बना पहाड़
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड के खत्री पहाड़ पर नवरात्र का चमत्कार: मां विंध्यवासिनी के श्राप से कोढ़ी बना पहाड़

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड के बांदा में स्थित खत्री पहाड़ आज भी धार्मिक आस्था और पौराणिक मान्यताओं का जीवंत प्रतीक है। गिरवां थाना क्षेत्र के स्योढ़ा गांव के पास जंगलों से घिरे इस सफेद पहाड़ की चोटी पर विराजमान हैं मां विंध्यवासिनी, जिनके श्राप और वरदान दोनों की गाथा यहां पीढ़ी-दर-पीढ़ी सुनाई जाती रही है।

बांदा में अद्भुत : श्रापित पहाड़ पर नवरात्र में आती हैं मां विंध्यवासिनी

किंवदंती है कि मिर्जापुर में स्थायी रूप से विराजमान होने से पहले मां विंध्यवासिनी यहां आई थीं। लेकिन जब पहाड़ ने देवी का भार सहन करने में असमर्थता जताई तो मां क्रोधित हो उठीं और पहाड़ को श्राप दिया कि वह कोढ़ी बन जाएगा। तभी से खत्री पहाड़ की चट्टानें सफेद दिखाई देती हैं। स्थानीय बुजुर्ग बद्री प्रसाद दीक्षित बताते हैं कि पहाड़ ने देवी से क्षमा मांगी तो मां ने दया स्वरूप वचन दिया कि हर साल नवरात्र की अष्टमी को वे यहां अवश्य विराजमान होंगी। यही वजह है कि आज भी अष्टमी तिथि पर यहां लाखों की भीड़ जुटती है।

बांदा में अद्भुत : श्रापित पहाड़ पर नवरात्र में आती हैं मां विंध्यवासिनी

मंदिर के पुजारी बताते हैं कि उस दिन मां की प्रतिमा पर अद्भुत चमक और तेज दिखाई देता है, जिसे भक्त दिव्य उपस्थिति मानते हैं। यहां हर साल नवरात्र पर विशाल मेला लगता है। दूर-दराज से लोग अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराने, ध्वजा और नारियल चढ़ाने तथा अपनी मन्नतें पूरी करने आते हैं। भक्तों का विश्वास है कि मां विंध्यवासिनी के दरबार से कोई भी श्रद्धालु खाली हाथ नहीं लौटता। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमाओं से लगे इस इलाके में श्रद्धालु हजारों की संख्या में पहुंचते हैं। अष्टमी पर खत्री पहाड़ पर ऐसा नजारा होता है मानो पूरा पहाड़ श्रद्धालुओं की आस्था से गूंज उठा हो। मां के जयकारों से वातावरण दिव्य और पवित्र हो जाता है।

 

बुंदेलखंड के खत्री पहाड़ पर नवरात्र का चमत्कार: मां विंध्यवासिनी के श्राप से कोढ़ी बना पहाड़

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। पुलिस बल की तैनाती, साफ-सफाई और पेयजल की सुविधाओं के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी तैनात रहेगी। किंवदंती और आस्था का संगम बना खत्री पहाड़ नवरात्र की अष्टमी पर हर साल यह संदेश देता है कि देवी मां के श्राप और वरदान दोनों ही अमिट सत्य हैं, और मां के दरबार में आने वाला हर भक्त अपनी झोली भरकर लौटता है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हिन्दू- मुस्लिम सौहार्द का प्रतीक जरैली कोठी दरगाह का उर्स बना आकर्षण

City News Uttar Pradesh

बांदा की होगी बल्ले -बल्ले: ग्रामीण मार्गों पर परिवहन निगम की चलेगी दो मंजिला बसें

City News Uttar Pradesh

नशा बन गया बवाले जान, पिता की हो गई हत्या : बेटा गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

नवरात्रि पर अर्ध निर्मित देवी मंदिर के निर्माण के संकल्प के साथ शुरू हुई पूजा

राजनीति के एक ‘युग’ का अंत: बांदा की बेटी ‘मोहसिना किदवई’ का निधन, शोक की लहर

गुप्त गोदावरी की मिली तीसरी गुफा: अंदर की आकृति कर रही लोगों को कर रही आकर्षित

ब्रेकिंग न्यूज़