City News Uttar Pradesh
घर में घुसकर गोली मारकर हत्या: खौफनाक कांड से फैली दहशत, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश

घर में घुसकर गोली मारकर हत्या: खौफनाक कांड से फैली दहशत, पुलिस जांच में जुटी

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के हड़ाहा गांव में देर रात हुई गोलीबारी की वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। अज्ञात हमलावरों ने 50 वर्षीय मंसूर खां की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद गांव में तनाव और सनसनी फैल गई।

घर में घुसकर गोली मारकर हत्या: खौफनाक कांड से फैली दहशत, पुलिस जांच में जुटी

मृतक के बेटे मासूक खां ने बताया कि देर रात पांच नकाबपोश हमलावर घर के पीछे से अंदर घुसे और सीधे उनके पिता पर गोलियां दाग दीं। पहली गोली की आवाज पर उन्हें लगा कि पटाखे फूटे हैं, लेकिन दूसरी गोली चलने पर जब वे कमरे से बाहर आए तो देखा कि उनके पिता खून से लथपथ पड़े हैं। मंसूर खां के सीने में दो गोलियां लगी थीं, जो आर-पार निकल गईं। हमलावर वारदात को अंजाम देकर दरवाजा खोलकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और तुरंत पुलिस को खबर दी गई।

घर में घुसकर गोली मारकर हत्या: खौफनाक कांड से फैली दहशत, पुलिस जांच में जुटी

एसपी पलाश बंसल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह घटना किसी परिचित द्वारा नजदीक से अंजाम दी गई प्रतीत होती है। शव पर गोली के निशान हैं लेकिन घटनास्थल पर प्रतिरोध के कोई सबूत नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए हैं और घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए कई टीमों का गठन किया है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग इस वारदात को आपसी रंजिश से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हाईकोर्ट: डकैत ददुआ के भाई पूर्व सांसद बालकुमार के खिलाफ मुकदमा रद्द

पूर्व विधायक दलजीत सिंह मार्ग दुर्घटना में मौतों पर दुखी: व्यक्त की शोक संवेदना

जल संस्थान की ‘फर्जी रिपोर्टिंग’ से ‘तड़प’ रहा बांदा: डीएम तक को ‘गुमराह’ कर रहे अफसर !

City News Uttar Pradesh

मंडलायुक्त और डीएम ने मानव श्रृंखला का किया शुभारंभ: सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

City News Uttar Pradesh

गणपति शताब्दी महोत्सव के लिये गणेश भवन सजकर तैयार: विभिन्न कार्यक्रमों की होगी धूम

City News Uttar Pradesh

हद हो गई : दहेज के लिए पत्नी को घर से निकाला, मुकदमा दर्ज

ब्रेकिंग न्यूज़