27.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
सपा की बैठक में विस्फोट: जिलाध्यक्ष बनाम राष्ट्रीय सचिव की 'जंग' से बवाल, गुटबाज़ी ने खोला राज़
उत्तर प्रदेश

सपा की बैठक में विस्फोट: जिलाध्यक्ष बनाम राष्ट्रीय सचिव की ‘जंग’ से बवाल, गुटबाज़ी ने खोला राज़

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। समाजवादी पार्टी की बड़ोखर ब्लॉक बैठक उस समय अखाड़े में तब्दील हो गई जब जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा और सपा राष्ट्रीय छात्र सभा के सचिव एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता राजा के निष्कासन को लेकर तूफ़ानी हंगामा शुरू हो गया। पार्टी अनुशासन और संविधान की दुहाई देते हुए एक गुट ने प्रमोद गुप्ता के निष्कासन को पूरी तरह अवैध करार दिया, तो वहीं जिलाध्यक्ष पर पार्टी हितों को ताक पर रखकर मनमानी का आरोप लगाया गया।

सपा की बैठक में विस्फोट: जिलाध्यक्ष बनाम राष्ट्रीय सचिव की 'जंग' से बवाल, गुटबाज़ी ने खोला राज़

बैठक में जिले, जोन और सेक्टर के पदाधिकारी समेत बांदा विधानसभा के सभी बड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच पर मुद्दों की फेहरिस्त तो लंबी थी लेकिन हंगामा केवल एक बिंदु पर आकर ठहर गया “प्रमोद गुप्ता का निष्कासन वैध है या अवैध ?” बैठक में पांच प्रमुख विषय तय किए गए थे।

सपा की बैठक में विस्फोट: जिलाध्यक्ष बनाम राष्ट्रीय सचिव की 'जंग' से बवाल, गुटबाज़ी ने खोला राज़

जिसमे प्रमोद गुप्ता राजा का निष्कासन, सांसद द्वारा बांदा व अतर्रा में प्रतिनिधि नियुक्ति,सक्रिय सदस्य बनाए जाने पर चर्चा,सांसद द्वारा कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा,कार्यकर्ताओं के सम्मान और मान-सम्मान का मुद्दा। लेकिन जैसे ही प्रमोद गुप्ता के निष्कासन की बात आई, पूरा हॉल नारों, विरोध और तकरार से गूंज उठा।

सपा की बैठक में विस्फोट: जिलाध्यक्ष बनाम राष्ट्रीय सचिव की 'जंग' से बवाल, गुटबाज़ी ने खोला राज़

पूर्व जिलाध्यक्ष सैयद इमरान अली राजू ने खुलकर कहा “पार्टी का कोई जिला अध्यक्ष अपने मन से किसी को बाहर नहीं कर सकता। जब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष या प्रदेश अध्यक्ष की लिखित अनुमति न हो। इस बयान के बाद माहौल और गरमा गया। महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव नीलम गुप्ता ने भी जिलाध्यक्ष के फैसले को चुनौती देते हुए कहा “दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए। प्रमोद गुप्ता का निष्कासन अवैध है। उन्हें तुरंत पद पर बहाल किया जाए।”

बांदा सपा में गृहयुद्ध : पार्टी की स्थिति "कोमें" में पहुंची ? प्रदेश नेतृत्व खामोश !

बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष लालमन यादव ने सीधे जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा से सवाल दागा कि आखिर प्रमोद गुप्ता पर क्या आरोप हैं ? किस आधार पर उन्हें निकाला गया ? लेकिन जिलाध्यक्ष कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए ! यह चुप्पी और भी सवाल खड़े कर गई। बैठक में मौजूद अधिकांश नेताओं ने एक स्वर में कहा कि “बिना शीर्ष नेतृत्व की लिखित मंजूरी, प्रमोद गुप्ता को पार्टी से निकालना नामुमकिन है।” नेताओं ने साफ कर दिया कि जब तक प्रदेश या राष्ट्रीय अध्यक्ष का पत्र जारी नहीं होता, तब तक प्रमोद गुप्ता समाजवादी पार्टी के सभी पदों बने रहेंगे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विकास कार्यों में गुणवत्ता का रखा जाए ध्यान : आयुक्त दिनेश सिंह …

City News Uttar Pradesh

मुख्तार अंसारी की सुरक्षा में चूक का मामला : डीजी जेल नें दिये जांच के आदेश !

बांदा में दूसरे दिन का दशहरा : अलीगंज रामलीला का हुआ रावण वध मंचन

ज्वाला कप क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रयागराज नें कानपुर को हराया : पहुंची सेमी फाइनल

City News Uttar Pradesh

भाजपा अध्यक्ष कल्लू सिंह नें कहा डिजिटल शिक्षा से सशक्त होंगे विद्यार्थी: बांटा टेबलेट

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने दिखाया राजनीतिक कौशल: किसान व्यापारियों का विवाद सुलझा, धान खरीद हुई शुरू

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़