![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। शिक्षा के मंदिर में जब राजनीति की संसद का अनुकरण हो, तब नन्हें नन्हें कदमों से भविष्य की तस्वीर लिखी जाती है। बांदा नगर के शास्त्री नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित शिशु भारती छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह ऐसा ही ऐतिहासिक अवसर बना, जहां बच्चों ने लोकतंत्र और नेतृत्व की राह पर कदम बढ़ाने का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि विधायक प्रकाश द्विवेदी ने जब छात्र संसद के प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई, तो पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। विधायक ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा “शिक्षा तभी सार्थक है,जब उसके साथ संस्कार जुड़ें”। किताबें ज्ञान देती हैं, लेकिन संस्कार ही इंसान को समाज का सच्चा नागरिक और जिम्मेदार नेता बनाते हैं।

उन्होंने विद्या मंदिर परिवार की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह विद्यालय सिर्फ पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व और सेवा-भाव का बीज भी बो रहा है।

समारोह में विशेष तौर पर मौजूद रहे पूर्व विधायक युवराज सिंह, नगर पालिका परिषद की चेयरमैन मालती बासू, अध्यक्ष संजीव मसूरहा और प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार अवस्थी आदि वक्ताओं ने बच्चों से कहा कि अनुशासन, कड़ी मेहनत और समर्पण सफलता के ऐसे हथियार हैं, जो हर मंज़िल को आसान बना देते हैं। शपथ ग्रहण समारोह के बाद सभी अतिथियों और शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव का वाहक बनने का आशीर्वाद दिया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
