27.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश द्वारा 'भ्रष्टाचार का काला चेहरा' उजागर: जनता त्रस्त, प्रशासन मस्त !
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश द्वारा ‘भ्रष्टाचार का काला चेहरा’ उजागर: जनता त्रस्त, प्रशासन मस्त !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधायक प्रकाश द्विवेदी की फेसबुक आईडी से पोस्ट हुए एक वीडियो ने जिला प्रशासन की ‘लचर व्यवस्था और भ्रष्टाचार’ की परतें खोल दी हैं। वायरल वीडियो में जिले के महुआ ब्लाक के ग्राम ऐला का एक शर्मनाक मामला उजागर हुआ है। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ग्राम रोजगार सेवक खुलेआम घूस मांगते और रुपया लेकर काम कराने का वादा करता नज़र आ रहा है।

विधायक प्रकाश द्वारा 'भ्रष्टाचार का काला चेहरा' उजागर: जनता त्रस्त, प्रशासन मस्त !

वीडियो में साफ दिख रहा है कि रोजगार सेवक न केवल पीएम आवास की सूची में नाम जोड़ने के लिए विकलांग से रिश्वत लेता है, ग्राम पंचायत अधिकारी के एजेंट के रूप में यह भरोसा भी देता है कि रुपये देने पर काम जरूर होगा। यही नहीं, वायरल पोस्ट में यह भी है कि जिले के लगभग हर गांव में ऐसे एजेंट सक्रिय हैं, जो प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ने और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर गरीबों से खुलेआम वसूली कर रहे हैं। वीडियो में रोजगार सेवक एक अधूरे रोड निर्माण कार्य का हवाला भी देता है। वह दावा करता है कि सड़क निर्माण का काम विधायक का भतीजा करा रहा है,लेकिन अभी सामग्री रोड पर न गिरने से काम रुका है।

विधायक प्रकाश द्वारा 'भ्रष्टाचार का काला चेहरा' उजागर: जनता त्रस्त, प्रशासन मस्त !

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की फेसबुक पोस्ट में कहा गया है कि यह हाल सिर्फ ऐला गांव का नहीं बल्कि पूरे जिले का है। हर गांव में गरीबों से पीएम आवास में नाम जोड़ने और योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर पैसे वसूले जाते हैं। पोस्ट में जिला प्रशासन पर सवाल उठाते हुए लिखा गया है कि “यह प्रशासन की निरंकुश कार्यप्रणाली का जीता-जागता उदाहरण है।” यह खुलासा जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर करारा तमाचा है। जब गांव-गांव में खुलेआम घूसखोरी और दलाली का खेल चल रहा है, तो प्रशासन की निगरानी कहां है? गरीब जनता अपने हक के लिए दर-दर भटक रही है, मगर भ्रष्ट तंत्र “प्रशासन मस्त, जनता त्रस्त” की कहावत को सच साबित कर रहा है। गांवों में यह वीडियो और पोस्ट चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है। जब प्रधानमंत्री जैसी योजनाओं में ही भ्रष्टाचार व्याप्त है, तो गरीबों का भविष्य कहां सुरक्षित है ? प्रशासन की यह चुप्पी गरीबों के साथ सीधा अन्याय है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News : अखिलेश यादव का बड़ा एलान, जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश में निकाली जाएगी साइकिल रैली…

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की ऐतिहासिक पहल: 46 करोड़ से बनेगा ‘बुंदेलखंड’ का पहला ‘साइंस पार्क’

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बने ‘मसीहा’: 18 जरूरतमंदों को मिला जीवनदान, चेहरों पर लौटी मुस्कान !

City News Uttar Pradesh

बांदा के किसान खरबपति बनने की ओर अग्रसर : छूआ 80 अरब का आंकडा़ !

City News Uttar Pradesh

दारोगा का रिश्वत मांगते हुए वीडियो हुआ वायरल, एसपी ने शिकायत के बाद किया लाइन हाजिर …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का ‘जनसंपर्क’ बना मिशाल: ग्रामीणों से संवाद और ‘तत्काल समाधान’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़