City News Uttar Pradesh
सपा का हल्ला बोल: मतदाता सूची 'घोटाले' का फोड़ा बम, कहा- लोकतंत्र पर कुठाराघात
उत्तर प्रदेश

सपा का हल्ला बोल: मतदाता सूची ‘घोटाले’ का फोड़ा बम, कहा- लोकतंत्र पर कुठाराघात

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया संग्राम छिड़ गया है। समाजवादी पार्टी ने मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम कटने के मुद्दे को लेकर जबरदस्त हुंकार भरी है। बांदा में समाजवादी पार्टी और महिला सभा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को संबोधित ज्ञापन ज़िला निर्वाचन अधिकारी को दिया।

सपा का हल्ला बोल: मतदाता सूची 'घोटाले' का फोड़ा बम, कहा- लोकतंत्र पर कुठाराघात

सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों के हजारों नाम सुनियोजित तरीके से काटे जा रहे हैं। इनमें यादव, मुस्लिम, मौर्या, प्रजापति और बघेल समुदाय के मतदाता प्रमुख रूप से निशाने पर हैं। पार्टी का दावा है कि शपथ पत्र के साथ वह पहले ही 18 हज़ार मतदाताओं के नाम हटाए जाने की शिकायत कर चुकी है, लेकिन अब तक किसी स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई।

सपा का हल्ला बोल: मतदाता सूची 'घोटाले' का फोड़ा बम, कहा- लोकतंत्र पर कुठाराघात

सपा का कहना है कि यह चुनावी खेल सीधा-सीधा लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की और वैध मतदाताओं के नाम दोबारा नहीं जोड़े गए, तो यह आंदोलन ‘गांव-गांव’ और ‘बूथ-बूथ’ तक फैलेगा।

सपा का हल्ला बोल: मतदाता सूची 'घोटाले' का फोड़ा बम, कहा- लोकतंत्र पर कुठाराघात

ज्ञापन में मांग की गई है कि दोषियों पर तत्काल कार्रवाई हो, मतदाता सूची को पारदर्शी बनाया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में किसी भी वैध मतदाता का नाम जाति या समुदाय के आधार पर अवैध तरीके से न हटाया जाए।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नवेली बुंदेली कन्या जन्मोत्सव की रही धूम : पांच नन्ही परियों का केक काट मनाया गया बर्थडे, डीएम की पत्नी व बेटा-बेटी ने खुशियां कीं साझा

विधायक प्रकाश बने ‘मसीहा’: 18 जरूरतमंदों को मिला जीवनदान, चेहरों पर लौटी मुस्कान !

City News Uttar Pradesh

स्कूलों में बल्ले बल्ले, ड्रेस, पाठ्य सामग्री की राशि अभिभावकों के खातों में : प्रकाश …

City News Uttar Pradesh

Banda : जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से की पूछतांछ, आक्सीजन प्लांट निर्माण पर भी दौड़ाई नजर  …

बांदा में नवविवाहिता ने लगाई फांसी: परिजनों ने कहा- बाइक की मांग को लेकर की गई हत्या

City News Uttar Pradesh

विकास पुरुष बने विधायक प्रकाश: हर ‘वादे’ पर काम, बदल दी ‘सदर’ की तस्वीर

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़