City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश ने 'तिरंगा यात्रा' को दी रफ्तार: 10 से 15 अगस्त बांदा बनेगा 'देशभक्ति' का 'गढ़'
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश ने ‘तिरंगा यात्रा’ को दी रफ्तार: 10 से 15 अगस्त बांदा बनेगा ‘देशभक्ति’ का ‘गढ़’

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत जिले की फिज़ा इन दिनों राष्ट्र के गौरव और तिरंगे की शान में डूबी हुई है। भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में जल शक्ति राज्य “मंत्री रामकेश निषाद” ने जब मंच से “तिरंगे की शान में बुलंद आवाज़ में राष्ट्रगौरव का पाठ” पढ़ाया, तो पूरा सभा स्थल “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा।

मंत्री रामकेश ने 'तिरंगा यात्रा' को दी रफ्तार: 10 से 15 अगस्त बांदा बनेगा 'देशभक्ति' का 'गढ़'

राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने अपने भाषण में कहा “तिरंगा केवल कपड़े का एक टुकड़ा नहीं, यह भारत की आत्मा” है, हमारी पहचान है, हमारी अस्मिता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘हर घर तिरंगा’ अभियान अब जन-आंदोलन बन चुका है। यह सिर्फ एक “सरकारी योजना नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति की मशाल” है, जिसे हर नागरिक को अपने घर से जलाना है। मंत्री ने युवाओं से विशेष आग्रह किया कि वे इस अभियान को अपना मिशन मानें, अपने घरों पर तिरंगा फहराएं, और तिरंगे के साथ प्रेरणादायक सेल्फी लेकर ‘हर घर तिरंगा’ वेबसाइट पर साझा करें।

मंत्री रामकेश ने 'तिरंगा यात्रा' को दी रफ्तार: 10 से 15 अगस्त बांदा बनेगा 'देशभक्ति' का 'गढ़'

कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत ने यात्रा की रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि 10 से 15 अगस्त के बीच पूरे जिले में मंडल स्तर पर तिरंगा यात्राएं, देशभक्ति संगोष्ठियां, और प्रभात फेरियां आयोजित की जाएंगी।

मंत्री रामकेश ने 'तिरंगा यात्रा' को दी रफ्तार: 10 से 15 अगस्त बांदा बनेगा 'देशभक्ति' का 'गढ़'

जिला प्रभारी राम सुफल साहू ने सभी तैयारियों की समीक्षा करते हुए हर मंडल से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडे, संजय सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, उत्तम सक्सेना, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, पालिका प्रतिनिधि अंकित गुप्ता सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और युवा नेता उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : ग्राम पंचायत मुरवल, वैक्सीनेशन के प्रति दिखा उत्साह ! …

विधायक प्रकाश की सीएम से ‘खास मुलाकात’: बांदा ‘विकास’ की लिखेगा अब ‘नई इबारत’

City News Uttar Pradesh

Banda : जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से की पूछतांछ, आक्सीजन प्लांट निर्माण पर भी दौड़ाई नजर  …

रिक्रूटों को पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने दिए टिप्स, निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों को पूरा करने के दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh

शादियों को प्रदेश सरकार नें दिया झटका : फिलहाल शहनाई की गूंज पर ब्रेक !

कम उम्र का दूल्हा देख पुलिस ने रुकवाई शादी: थाने पहुंचा वर-वधू पक्ष, 21 साल पूरे होने पर ही होगा बंधन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़