City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड में हरियाली पर भ्रष्टाचार की कुल्हाड़ी: पेड़ के नाम पर 'करोड़ों की लूट' का खेल जारी !
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड में हरियाली पर भ्रष्टाचार की कुल्हाड़ी: पेड़ के नाम पर ‘करोड़ों की लूट’ का खेल जारी !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की धरती कभी जंगलों, पहाड़ों और नदियों की पहचान हुआ करती थी। लेकिन आज वही धरती पेड़ों के बजाय भ्रष्टाचार के ‘बटवृक्षों’ से पटी पड़ी है। हर साल करोड़ों रुपये के पौधरोपण की घोषणाएं होती हैं। वन महोत्सव मनाया जाता है, फोटो खिंचते हैं, नेताओं की झाड़ू चलती है, लेकिन ज़मीन पर पेड़ नहीं उगते, सिर्फ फाइलों में उगते हैं।

वन विभाग की अपरम्पार लीला : पौध रोपण के नाम पर करोड़ों का कर डाला बंदर बांट !

बांदा, महोबा, चित्रकूट, हमीरपुर, ललितपुर, जालौन और झांसी बुंदेलखंड के सातों जिले राष्ट्रीय वन नीति के 33% वन क्षेत्र के मानक से बहुत पीछे हैं। औसत वन क्षेत्र मात्र 6.83 प्रतिशत है, जबकि ज़रूरत है 33% की। जंगल कट रहे हैं, पहाड़ गायब हो रहे हैं, और सरकारें हरियाली के नाम पर सिर्फ ताली बजा रही हैं। हर वर्ष सरकार करोड़ों रुपये पौधरोपण पर खर्च करने का दावा करती है, लेकिन हकीकत यह है कि पौधों की गुणवत्ता घटिया होती है, रोपण के बाद देखरेख नहीं होती, और रिपोर्ट में हरे-भरे जंगल उग आते हैं।

वन विभाग की अपरम्पार लीला : पौध रोपण के नाम पर करोड़ों का कर डाला बंदर बांट !

स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि “महोत्सव सिर्फ नेताओं की प्रेस रिलीज के लिए होता है, धरातल पर न हरियाली बढ़ती है, न ऑक्सीजन।” बुंदेलखंड की सबसे बड़ी लूट ‘खनिज और पहाड़ों’ की है। बांदा, चित्रकूट और महोबा में बालू और पत्थर खदानों के नाम पर दर्जनों पहाड़ साफ किए जा चुके हैं। राज्य सरकार को भले अरबों की रॉयल्टी मिले, लेकिन बदले में नदियां सूख रही हैं, पर्यावरण बर्बाद हो रहा है, और पहाड़ खत्म हो चुके हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हादसा : बांदा में सिलिंडर फटने से लगी आग, टेंट व्यवसायी की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत और धमाके से घर हुआ धराशायी

City News Uttar Pradesh

बांदा में तीसरे दिन नाई रामलीला द्वारा रावण वध के साथ हुआ दशहरा मिलन

युद्ध की आंच से ‘महंगाई’ का विस्फोट: दाल-चावल हुए ‘महंगे हथियार’, रसोई में मचा हाहाकार

City News Uttar Pradesh

भ्रष्टाचार पर कार्यवाई : उप आयुक्त एंव निबंधक लखनऊ मुख्यालय से हुये संबध्द !

City News Uttar Pradesh

सदर प्रत्याशी प्रकाश खेल रहे फूलों की होली, प्रचार में थिरक रही जनता !

City News Uttar Pradesh

इन्द्रा नगर मोहल्ला बिजली दुर्घटना के मुहावनें पर: संबंधित अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़