City News Uttar Pradesh
खरीफ सीजन पर 'बीज संकट' की मार: मानसून ने दी दस्तक लेकिन 'सरकारी तंत्र' सोया ?
उत्तर प्रदेश

खरीफ सीजन पर ‘बीज संकट’ की मार: मानसून ने दी दस्तक लेकिन ‘सरकारी तंत्र’ सोया ?

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की धरती पर जब मानसून की पहली झमाझम बारिश गिरी, तो किसानों की उम्मीदें भी हरी हो उठीं। लेकिन इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया सरकारी बीज भंडारों की बदइंतजामी ने। सवा लाख हेक्टेयर में खरीफ की फसलें बोने का लक्ष्य तो बना लिया गया, लेकिन किसानों को बीज ही नहीं मिल रहे। बांदा, महोबा, चित्रकूट, ललितपुर, झांसी, जालौन और हमीरपुर के किसान दिनभर सरकारी बीज भंडारों के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन न ज्वार है, न बाजरा, न मूंगफली, न तिल। खाली गोदाम और खाली जेब लेकर किसान लौट रहे हैं।

खरीफ सीजन पर 'बीज संकट' की मार: मानसून ने दी दस्तक लेकिन 'सरकारी तंत्र' सोया ?

किसानों का कहना है कि 15 जुलाई से पहले बोआई होनी जरूरी है, तभी फसलें पकेंगी और समय पर उत्पादन मिलेगा। लेकिन अब हालात यह हैं कि सरकारी गोदामों में बीज गायब हैं और अफसर जवाब देने से बच रहे हैं। तिल, ज्वार, कोदो, रागी, सावा, मूंगफली, अरहर और मक्का जैसे मोटे अनाज के बीज बीज भंडारों से नदारद हैं। इस बार सरकार ने पिछले साल से 4,000 हेक्टेयर ज्यादा रकबे में बोआई का लक्ष्य दिया है, लेकिन बिना बीज के लक्ष्य कागज़ी ही रह जाएंगे। बुंदेलखंड के किसान दलहनी और तिलहनी फसलों के लिए तैयार हैं, लेकिन सरकारी आपूर्ति सिस्टम किसानों को तैयार नहीं होने दे रहा।

खरीफ सीजन पर 'बीज संकट' की मार: मानसून ने दी दस्तक लेकिन 'सरकारी तंत्र' सोया ?

किसानों का कहना है की बीज नहीं तो खेत कैसे बोएं ? सरकारी बीज गोदाम केवल दिखावे के लिए हैं। प्राइवेट बीज बहुत महंगे हैं, हर किसान अफोर्ड नहीं कर सकता। अभी नहीं मिले तो मानसून की बारिश व्यर्थ जाएगी। यह क्षेत्र अरहर, ज्वार और बाजरे का उत्पादन केंद्र है, दलहनी फसलों की आत्मनिर्भरता का दारोमदार यहीं के किसानों पर बीज नहीं मिलने से रकबा घटेगा, उत्पादन घटेगा और किसान कर्ज़ में डूबेगा। कृषि विभाग के अधिकारी मौन हैं, मगर अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक विभाग भारी दबाव में है ! बीज की उपलब्धता पर सवाल खड़े हैं, मगर अब तक कोई वैकल्पिक योजना नहीं सामने आई।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में शिला के रूप में प्रकट हुई थी महेश्वरी देवी: शक्ति पीठों में है गणना

City News Uttar Pradesh

मेरी सच्ची बोली बड़े नेताओं की मुश्किल : असदुद्दीन ओवैसी

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें कराया स्वास्थ परीक्षण: डाक्टरों नें चेक किया ब्लड प्रेशर

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश पुनः प्रत्याशी : बांदा का दिल बागवां, शानदार स्वागत

City News Uttar Pradesh

बारिश अब बन गई आफत : नौ लाख हेक्टेयर फसल को खतरे की घंटी !

एक सौ छतीस करोड़ से बनेगा ‘फोरलेन’ हाईवे: बुंदेलखंड को मिलेगी ‘रफ्तार’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़