26.3 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
सनसनीखेज़ मर्डर: चारपाई पर युवक की निर्मम हत्या, सिर, गर्दन और प्राइवेट पार्ट पर ताबड़तोड़ वार
उत्तर प्रदेश

सनसनीखेज़ मर्डर: चारपाई पर युवक की निर्मम हत्या, सिर, गर्दन और प्राइवेट पार्ट पर ताबड़तोड़ वार

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव में रविवार सुबह का सूरज खून से सनी एक ‘खौफनाक तस्वीर लेकर उगा’। धर्मेंद्र निषाद (25) का शव उसके घर के भीतर चारपाई पर पड़ा मिला चेहरे पर खून जम चुका था, गर्दन कटी हुई थी और प्राइवेट पार्ट तक को बेरहमी से गोदा गया था। मौत का मंज़र देखकर गांव में मातम पसर गया और पुलिस-फॉरेंसिक टीम के पहुंचते ही हत्या की पटकथा की परतें खुलनी शुरू हुईं।

सनसनीखेज़ मर्डर: चारपाई पर युवक की निर्मम हत्या, सिर, गर्दन और प्राइवेट पार्ट पर ताबड़तोड़ वार

मृतक धर्मेंद्र के शरीर पर 12 से अधिक गहरे घाव मिले हैं। विशेष रूप से गर्दन, सिर और जननांगों पर ताबड़तोड़ वार किए गए हैं, जिससे साफ है कि हत्यारे ने महज जान लेने के लिए नहीं, प्रतिशोध या अपमान की भावना से हमला किया। फॉरेंसिक टीम के एक सदस्य ने कहा, “यह हत्या नहीं, क्रोध और घृणा की पराकाष्ठा थी।” पुलिस जांच में सबसे अहम सुराग बना मृतक का मोबाइल। कॉल डिटेल में पड़ोसी गांव की एक महिला से रोज़ाना घंटों की बातचीत दर्ज मिली है। इतना ही नहीं, कई अन्य महिलाओं से भी बातचीत की डिटेल्स सामने आई हैं। पुलिस हत्या के पीछे प्रेम-संबंध या एकतरफा लगाव की बात से इंकार नहीं कर रही। धर्मेंद्र की मां गायत्री देवी पैरालाइसिस की मरीज हैं और घटना की शाम इलाज के लिए बाहर गई थीं। रात में धर्मेंद्र अकेला था और हत्यारे को यह बात मालूम थी। यानी हत्यारा मौका, समय और घर की हालत से पूरी तरह वाक़िफ़ था।

सनसनीखेज़ मर्डर: चारपाई पर युवक की निर्मम हत्या, सिर, गर्दन और प्राइवेट पार्ट पर ताबड़तोड़ वार

रविवार सुबह जब धर्मेंद्र घर से बाहर नहीं निकला, तो एक पड़ोसी युवक ने आवाज़ दी जवाब नहीं मिला, तो अंदर जाकर देखा। चारपाई पर शव पड़ा था, चारों ओर खून ही खून। सूचना पर चिल्ला थाना पुलिस, सीओ सदर राजवीर सिंह गौर और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घर की तलाशी ली गई, हत्या में इस्तेमाल हथियार (आला कत्ल) अभी तक बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने धर्मेंद्र के कुछ करीबी मित्रों और जानने वालों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसओजी, जसपुरा, पैलानी और चिल्ला थाना मिलकर जांच कर रहे हैं। सीओ राजवीर सिंह गौर ने बताया “हत्या का जल्द खुलासा होगा, मोबाइल डिटेल से मजबूत लीड” मिली है।”

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खाकी पर दाग: इंस्पेक्टर-दरोगा ने 50 किलो लूटी चांदी, दोनों गिरफ्तार, चेकिंग के बहाने वारदात को दिया अंजाम

सेवा पखवाड़ा : डीएम नें रैली के माध्यम से दिया जल संचयन पर जोर

City News Uttar Pradesh

अग्नि सुरक्षा मानकों पर विशेष बैठक: भवन निर्माण से पहले एनओसी अनिवार्य

City News Uttar Pradesh

Banda : बालू के अवैध कारेाबार में संलिप्त गैंगेस्टर की 26 लाख की संपत्ति जब्त ….

छत्तीस बच्चों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप: विद्यालय में लापरवाही की खुली पोल

City News Uttar Pradesh

राज्यस्तरीय ताइक्वांडो हेतु चित्रकूट मण्डल से दो छात्राओं का चयन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़