22.5 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
आयुक्त का अल्टीमेटम: अब नहीं चलेगा 'ढीला ढाला' सिस्टम, फटकारे गये अफसर
उत्तर प्रदेश

आयुक्त का अल्टीमेटम: अब नहीं चलेगा ‘ढीला ढाला’ सिस्टम, फटकारे गये अफसर

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में स्वास्थ्य विभाग की खस्ताहाल व्यवस्थाओं पर अब आयुक्त अजीत कुमार ने सीधी सर्जिकल स्ट्राइक कर दी है। शुक्रवार को मंडलीय समीक्षा बैठक में आयुक्त ने साफ शब्दों में चेतावनी दी “शिथिलता अब बर्दाश्त नहीं होगी, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है।” बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधीन संचालित योजनाओं की समीक्षा के दौरान कई गड़बड़ियां उजागर हुईं। कहीं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की प्रगति शून्य निकली, तो कहीं अल्ट्रासाउंड सेवा और बजट उपयोग में भयंकर लापरवाही मिली।

आयुक्त का अल्टीमेटम: अब नहीं चलेगा 'ढीला ढाला' सिस्टम, फटकारे गये अफसर

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में महोबा और चित्रकूट जिले सबसे खराब प्रदर्शनकर्ता निकले। एन ओएएस प्रमाणीकरण की स्थिति शर्मनाक रही, जिस पर आयुक्त ने तीखी प्रतिक्रिया दी। संबंधित प्रभारी अफसरों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने का आदेश दिया। साथ ही जिलाधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से स्वास्थ्य समीक्षा के निर्देश दिए। एनएचएम के तहत जारी बजट का सिर्फ 11प्रतिशत खर्च,बाकी फाइलों में धूल फांक रहा है।

आयुक्त का अल्टीमेटम: अब नहीं चलेगा 'ढीला ढाला' सिस्टम, फटकारे गये अफसर

ऐसे में स्वास्थ्य मिशन ‘कागजों में सफल, जमीन पर फेल’ होता दिख रहा है। सीएमओ, सीएचसी प्रभारी और सीएचओ को बजट व्यय में सक्रियता न दिखाने पर चेतावनी दी गई। वहीं चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति और ई-संजीवनी पर निष्क्रिय डॉक्टरों पर भी कड़ी चेतावनी जारी हुई। बांदा, हमीरपुर और महोबा जिलों में वरिष्ठ नागरिकों के गोल्डन कार्ड की स्थिति दयनीय मिली। पुरुष नसबंदी और महिला नसबंदी में गिरते आंकड़ों पर आयुक्त ने सीएमओ को जमकर फटकार लगाई।

आयुक्त का अल्टीमेटम: अब नहीं चलेगा 'ढीला ढाला' सिस्टम, फटकारे गये अफसर

आयुक्त अजीत कुमार ने यूनिसेफ, डब्लूएचओ, यूएनडीपी और डब्लूसीजेएफ के प्रतिनिधियों से प्राप्त फीडबैक पर आधारित निर्देश जारी किए और कहा “अब मंडल के किसी भी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की अनदेखी नहीं चलेगी, सुधार नहीं हुआ तो जिम्मेदारों पर सीधी कार्रवाई होगी।”

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ब्लॉक प्रमुख अरविंद की “भीष्म प्रतिज्ञा’: प्यासे गांवों को ‘जब तक पानी नहीं, तब तक चैन नहीं’ !

आयुक्त दिनेश सिंह का पैगाम, “लेलो आम के आम गुठिलियो के दाम” …

City News Uttar Pradesh

बांदा में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन : भर्ती नहीं तो वोट नहीं की हुंकार

किसानों के राष्ट्रीय नेता बबलू सिंह का बुंदेलखंड राज्य पर जोर’: राजा बुंदेला को समर्थन

City News Uttar Pradesh

सूखे और जल संकट के लिए बदनाम बुंदेलखंड, धान उत्पादन में लखपति, बढ़ा रकबा …

जिला प्रशासन हुआ सजग : डॉक्टर के पर्चे पर ही बेची जाएं नींद और खांसी की दवाएं

ब्रेकिंग न्यूज़