- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के बदौसा क्षेत्र के जंगलो और बीहड़ों में डाकुओं की दहशत से जो विद्यालय कभी वीरान रहा करते थे, अब वहां का नजारा बदला हुआ है। दस्यु प्रभावित क्षेत्र में यह बदलाव कायाकल्प योजना की देन है। सुविधाएं बढ़ीं तो बच्चों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। विद्यालय भवन आकर्षक रूप ले चुका है। कुछेक काम बाकी हैं।

फतेहगंज थाना क्षेत्र दस्यु प्रभावित रहा है। यहां ददुआ, ठोकिया सहित कई दस्यु सरगना सक्रिय रहे हैं। नतीजे में इन डकैतों के मारे जाने के पूर्व तक यहां के स्कूल वीरान रहते थे। न शिक्षक जाते थे, न बालक-बालिकाएं स्कूल पढ़ने आते थे। कई गांवों के स्कूलों में तो आसपास के लोग बागवानी करने लगे थे। कुछ स्कूल भवनों को ग्रामीणों ने अपनी फसल रखने का अड्डा बना लिया था। डकैतों के सफाए के बाद माहौल बदलने की शुरुआत हुई। अब कायाकल्प योजना ने इन स्कूलों की और कायापलट कर दी। दुबरिया गांव का उच्च प्राथमिक विद्यालय इसकी बानगी है। कायाकल्प के 14 बिंदुओं में ज्यादातर पर काम हो चुका है। विद्यालय में 55 छात्राएं और 37 छात्र हैं। प्रधानाचार्य सहित सात अध्यापक हैं।

कायाकल्प से स्कूल में हुए सुधारपर गौर करें तो बालक-बालिकाओं का अलग-अलग शौचालय (रनिंग वाटर व सफाई सहित), हैंडवॉशिंग यूनिट, कक्षाओं में टॉइल्स, श्यामपट, परिसर में दिव्यांग सुलभ रैंप, बिजली का कनेक्शन, कक्षाओं में वायरिंग व विद्युत उपकरण, शुद्ध पेयजल के लिए टंकी, दीवारों पर आकर्षक वाल पेंटिंगका काम हो चुका है, जो मनोहारी लग रहा है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
