City News Uttar Pradesh
शिक्षा के यज्ञ में बांदा ने चढ़ाई आहुति: मेधावी बच्चों को मिला सम्मान, प्रधान हुए गौरवान्वित
उत्तर प्रदेश

शिक्षा के यज्ञ में बांदा ने चढ़ाई आहुति: मेधावी बच्चों को मिला सम्मान, प्रधान हुए गौरवान्वित

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले के महर्षि बामदेव सभागार में ‘शिक्षा और प्रेरणा’ का ‘अद्भुत संगम’ देखने को मिला, जब बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने वाले ग्राम प्रधानों को पुरस्कृत किया गया।

शिक्षा के यज्ञ में बांदा ने चढ़ाई आहुति: मेधावी बच्चों को मिला सम्मान, प्रधान हुए गौरवान्वित

कार्यक्रम की भव्यता तब और बढ़ गई जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधन और शिलान्यास/लोकार्पण कार्यक्रम प्रसारित हुआ।

शिक्षा के यज्ञ में बांदा ने चढ़ाई आहुति: मेधावी बच्चों को मिला सम्मान, प्रधान हुए गौरवान्वित

मुख्यमंत्री ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के नवनिर्मित भवनों और डॉरमेट्री का लोकार्पण किया, साथ ही मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट और अभ्युदय कंपोजिट विद्यालयों का शिलान्यास करते हुए प्रदेश को शिक्षा में अग्रसर करने का संदेश दिया।

शिक्षा के यज्ञ में बांदा ने चढ़ाई आहुति: मेधावी बच्चों को मिला सम्मान, प्रधान हुए गौरवान्वित

स्थानीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने सरकार की शिक्षा नीति की गुणवत्ता की जमकर सराहना की और कहा कि “गांव-गांव तक शिक्षा की रोशनी फैल रही है, यही है असली राष्ट्र निर्माण।” उनके साथ विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रतिनिधि रजत सेठ और पालिका अध्यक्ष मालती बासू के प्रतिनिधि अंकित गुप्ता भी मंच पर मौजूद रहे।

शिक्षा के यज्ञ में बांदा ने चढ़ाई आहुति: मेधावी बच्चों को मिला सम्मान, प्रधान हुए गौरवान्वित

कार्यक्रम में विशेष रूप से ग्राम पंचायत स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं, जिले के मेधावी बच्चों को टेबलेट और साइकिल देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर जिलाधिकारी जे. रीभा, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, जिला शिक्षा अधिकारी, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम जे. रीभा द्वारा विकास कार्यों की समीक्षा: बोली- लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

चेकडैम में डूबे किसान का 36 घंटे बाद मिला शव, तलाश में लगे थे गोताखोर

City News Uttar Pradesh

अध्यक्ष मालती और अंकित बने ‘फरिश्ता’: पटरी दुकानदारों को ‘छाता बांट’ जीत रहें हैं ‘दिल’

City News Uttar Pradesh

कमाई अच्छी हो इसके लिये जैविक धान की रोपाई शुरू

बाहुबलियों की सेवा को कुख्यात बांदा मंडल कारागार: नये अधीक्षक बनें वीरेश राज

यूपी पंचायत चुनाव जीतने के लिए बीजेपी का एक्शन प्लान तैयार…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़