City News Uttar Pradesh
डीएम जे. रीभा का 'ढीली अफसरशाही' पर चला डंडा: कहा- निर्माण में 'लापरवाही' तो होगी 'कड़ी' कार्रवाई
उत्तर प्रदेश

डीएम जे. रीभा का ‘ढीली अफसरशाही’ पर चला डंडा: निर्माण में ‘लापरवाही’ तो होगी ‘कड़ी’ कार्रवाई

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में चल रहे ‘निर्माण कार्यों की सुस्त रफ्तार और घटती गुणवत्ता’ पर अब ‘डीएम जे. रीभा का सख्त रवैया’ देखने को मिला है। गुरुवार को डीएम ने विद्युत सब स्टेशन खैराडा, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय महोखर और डिगवाही, तथा निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

डीएम जे. रीभा का 'ढीली अफसरशाही' पर चला डंडा: कहा- निर्माण में 'लापरवाही' तो होगी 'कड़ी' कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान न केवल कार्यों की प्रगति पर सवाल उठाए गए बल्कि संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को दो टूक चेतावनी दी गई कि अगर तय समयसीमा में काम पूरा नहीं हुआ या गुणवत्ता में गड़बड़ी मिली तो सीधी कार्यवाही होगी।

डीएम जे. रीभा का 'ढीली अफसरशाही' पर चला डंडा: कहा- निर्माण में 'लापरवाही' तो होगी 'कड़ी' कार्रवाई

डीएम ने खैराडा स्थित निर्माणाधीन विद्युत सब स्टेशन का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि ट्रांसमिशन का इलेक्ट्रिकल कार्य तत्काल शुरू कराया जाए। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा करना अनिवार्य है।

डीएम जे. रीभा का 'ढीली अफसरशाही' पर चला डंडा: कहा- निर्माण में 'लापरवाही' तो होगी 'कड़ी' कार्रवाई

बाद में डीएम महोखर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने छात्राओं के हॉस्टल, कक्ष, भोजनालय और क्लासरूम का जायजा लिया। इंटरनेट की खराब व्यवस्था पर अध्यापकों को फटकार लगाई गई और शीघ्र सुधार के निर्देश दिए गए। साथ ही छात्राओं के लिए खेल किट और जरूरी संसाधन तत्काल उपलब्ध कराने को कहा गया।

डीएम जे. रीभा का 'ढीली अफसरशाही' पर चला डंडा: कहा- निर्माण में 'लापरवाही' तो होगी 'कड़ी' कार्रवाई

डिगवाही में विद्यालय के निर्माणाधीन एकेडमिक ब्लॉक और हॉस्टल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्य की धीमी रफ्तार और अधूरी गुणवत्ता को लेकर सीएनडीएस संस्था को निर्देशित किया कि अगर समयसीमा और गुणवत्ता से समझौता हुआ तो ठेकेदार और संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। अंत में उन्होंने निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र का भी निरीक्षण किया, जहां मौके पर मैनपावर की भारी कमी पाई गई। साथ ही बाउंड्री वॉल के अधूरे निर्माण पर भी नाराज़गी जताई गई। डीएम ने कार्यदायी संस्था को चेतावनी दी कि निर्माण में देरी बर्दाश्त नहीं होगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ऐसी लागी लगन “भव्य हो गये मगन” : प्रभु दर्शन को पैदल पहुंच रहे अयोध्या

दो बच्चों की मां रुपये गहने लेकर प्रेमी के संग हुई फरार : पति ने दर्ज कराया मुकदमा

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले : ट्रिपल इंजन की सरकार से ही आपके नगर में बहेगी विकास की गंगा

City News Uttar Pradesh

अलोना पंप कैनाल बन्द : ग्रामीणों नें डीएम को बताये हालात …

यूपी : पूर्व मुख़्यमंत्री अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, इलेक्शन कमीशन की बेईमानी से हारे चुनाव; यूपी में भी होगा बिहार जैसा बदलाव

City News Uttar Pradesh

राजनीति : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बोले- झूठ और फरेब की बुनियाद पर टिका सपा का अधिवेशन, प्रदेश की की बदहाली के लिए सपा जिम्मेदार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़