
- विनोद मिश्रा
बांदा। शहर में पेयजलापूर्ति पर स्वच्छता का संकट है। एक अनुमानित आंकड़े के अनुसार शहरवासी लगभग 31लाख का पानी रोजाना खरीदने को बाध्य हैं। शहर के लगभग सभी 31 वार्डों में गंदे पानी की सप्लाई से शहरवासी परेशान हैं। बीमार हो रहे हैं। ऐसे में यहां के हर वार्ड के बाशिंदे अनुमानतः आनुपातिक तौर पर एक एक लाख का पानी खरीदने के लिए मजबूर हैं। आलम यह है कि रोजाना कथित अनुमान के अनुसार 31 लाख रुपये का पानी रोजाना खरीदा जा रहा है।

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि मार्च के पहले पखवारे से पेयजल आपूर्ति में गंदा पानी आ रहा है। मटमैला पानी में फिटकरी डालते हैं तो भी पीने योग्य नहीं होता है। कई बार जल संस्थान से लेकर डीएम तक समस्या के निदान की गोहार लगा चुके हैं, पर समस्या जस की तस बनी हुई है।

गर्मी के समय पानी की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। लोग इस गंदे पानी से नहा भी नहीं सकते हैं। मजबूरी में लोगों को डिब्बे वाला पानी मंगाना पड़ रहा है। एक डिब्बा 25 से 30 रुपये में मिलता है। इस तरह पांच-लोगों के परिवार में चार डिब्बा मंगाना मजबूरी है।

ज्यादातर घरों में डिब्बाबंद पानी आता है। इस तरह लोगों का करीब 31लाख रुपये प्यास बुझाने में खर्च हो रहें हैं ? लोगों का यह भी कहना है कि जल संस्थान से टैंकर आता है तो उसका भी पानी पीने योग्य नहीं रहता है। मजबूरी में पानी खरीदना पड़ रहा है ! दूसरी ओर जल संस्थान के सहायक अभियंता संदीप उपाध्याय का कहना है की गंदे आपूर्ति की जहां शिकायत मिलती है, उसके निदान के प्रयास किये जाते हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
