24.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवें पर 40 हेक्टेयर क्षेत्र में विश्वस्तरीय होगा निर्माण व विकास
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवें पर 40 हेक्टेयर क्षेत्र में विश्वस्तरीय होगा निर्माण व विकास

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे विश्वस्तरीय मानचित्र में शामिल होगा। यहां सुविधाओं का उच्च स्तरीय पैमाना विकसित होगा। यूपीडा द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना के अनुसार बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कुल 4 ई-वे हब का निर्माण व विकास किया जाएगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कुल 40 हेक्टेयर क्षेत्र में ई-वे हब का निर्माण व विकास किया जाएगा।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवें पर 40 हेक्टेयर क्षेत्र में विश्वस्तरीय होगा निर्माण व विकास

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाले जिलों में बांदा, हमीरपुर व जालौन में ई-वे हब के निर्माण व विकास की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रक्रिया के अंतर्गत बांदा में एक्सप्रेसवे के दाहिनी ओर 10 हेक्टेयर क्षेत्र में तथा हमीरपुर में एक्सप्रेसवे की बायीं ओर 10 हेक्टेयर क्षेत्र में ई-वे हब का निर्माण व विकास किया जाएगा। इसी प्रकार जालौन में 2 ई-वे हब्स का निर्माण एक्सप्रेसवे की दोनों तरफ क्रमशः 10-10 हेक्टेयर भूमि पर किया जाएगा।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवें पर 40 हेक्टेयर क्षेत्र में विश्वस्तरीय होगा निर्माण व विकास

यूपीडा द्वारा तैयार की गई योजना में एक्सप्रेसवे के किनारे विभिन्न प्रक्रार की सुविधाओं के विकास का तैयार किया गया है। इसमें एक्सप्रेसवे किनारे पेट्रोल-सीएनजी पंप, चार्जिंग स्टेशन,कॉमर्शियल स्पेसेस, पेयजल व टॉयलेट ब्लॉक्स, फूडकोर्ट व आउटलेट्स, बजट होटल, थीमपार्क तथा लॉजिस्टिक्स प्रमुख हैं।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवें पर 40 हेक्टेयर क्षेत्र में विश्वस्तरीय होगा निर्माण व विकास

इतना ही नहीं, एक्सप्रेसवे के किनारे इंडस्ट्रियल व कॉमर्शियल क्षेत्रों का भी विकास होगा। इन सभी ई-वे हब को अत्याधुनिक सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम का कवरेज मिलेगा, जिससे कि एक्सप्रेसवे व आसपास के क्षेत्र की मॉनिटरिंग सुनिश्चित होगी। इसके अतिरिक्त, यहां किड्स प्लेइंग एरिया, हेल्थकेयर व एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा। सभी निर्माण व विकास प्रक्रियाओं को ईपीसी मोड पर पूरा किया जाएगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रतिनिधि अंकित देंगे ‘गुदगुदानें’ वाला तोहफा: अवस्थी पार्क में बनेगा सिंथेटिक पथ

City News Uttar Pradesh

अमृत मिशन में शोषण: 43 मजदूरों के ‘हक़’ पर डाका, डीएम ने बैठाई जांच

City News Uttar Pradesh

घर में घुसकर के आंगन में सो रही महिला को तीन नकाबपोश बदमाशों ने पीटा, हमलावर नकदी जेवर लूटकर हुए फरार

खनन माफियाओं पर ‘मेहरबानी खत्म’ ! 72 घंटे में प्रशासन का ‘ताबड़तोड़’ प्रहार, गोरखधंधे में आया ‘भूचाल’ !

अध्यक्ष सुनील के खिलाफ ‘आर-पार की जंग’: सत्ता के गढ़ में भूचाल, अनशन जारी

City News Uttar Pradesh

शराब की ‘लत’ का खौफनाक अंत: कमरे का ‘दरवाजा’ खोला तो ‘मंजर’ देख परिजनों के उड़े ‘होश’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़