City News Uttar Pradesh
पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना की पैनी नजर : आतंकी लॉन्चपैड ध्वस्त करने की बड़ी तैयारी
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना की पैनी नजर : आतंकी लॉन्चपैड ध्वस्त करने की बड़ी तैयारी

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

नई दिल्ली। पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच “तनाव चरम” पर है। भारतीय सेना पूरी तरह से एक्शन मोड में आ चुकी है। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सघन अभियान चलाए जा रहे हैं। बीते छह महीनों में सीमा पर घुसपैठ की करीब 45 कोशिशों को सेना ने नाकाम कर दिया है। पिछले वर्ष भी एलओसी पर घुसपैठ की 10 कोशिशों को विफल कर 25 आतंकियों को ढेर किया गया था।

पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना की पैनी नजर : आतंकी लॉन्चपैड ध्वस्त करने की बड़ी तैयारी

खुफिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में इस वक्त लगभग 42 लॉन्च पैड सक्रिय हैं, जिनमें 110 से 130 आतंकवादी छिपे हुए हैं। इनमें से 35-40 लॉन्च पैड कश्मीर के निकट स्थित हैं, जबकि बाकी राजौरी, जम्मू और पुंछ इलाकों में सक्रिय हैं। वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में 125 से 130 आतंकवादी सक्रिय बताए जा रहे हैं, जिनमें 70-75 आतंकी कश्मीर घाटी और 60-65 आतंकी जम्मू, राजौरी और पुंछ क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना की पैनी नजर : आतंकी लॉन्चपैड ध्वस्त करने की बड़ी तैयारी

– पहलगाम हमला: पाकिस्तान की साजिश का खुलासा

हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 निहत्थे नागरिकों की निर्मम हत्या ने देश को झकझोर कर रख दिया। खुफिया एजेंसियों ने इस हमले में पाकिस्तान की प्रत्यक्ष भूमिका के प्रमाण भी एकत्र किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना द्वारा आतंकी घुसपैठ को बढ़ावा दिया जा रहा है। 642 मुजाहिद बटालियन को भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा तगड़ा नुकसान पहुंचाया गया है। इसके अलावा, हिजबुल मुजाहिदीन, जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठनों के करीब 60 विदेशी आतंकवादी भी जम्मू-कश्मीर में सक्रिय बताए जा रहे हैं।

पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना की पैनी नजर : आतंकी लॉन्चपैड ध्वस्त करने की बड़ी तैयारी

– भारतीय सेना का बड़ा एक्शन प्लान तैयार, हर साजिश का मिलेगा करारा जवाब

पहलगाम हमले के बाद भारतीय सुरक्षा बल और सेना अब पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित आतंकी लॉन्च पैड और प्रशिक्षण केंद्रों को ध्वस्त करने की रणनीति पर काम कर रही है। सेना का इरादा है कि आतंकवाद की जड़ को वहीं समाप्त कर दिया जाए, जहां से उसकी फसल तैयार होती है। सरकारी सूत्रों का कहना है कि अब भारत किसी भी प्रकार की घुसपैठ या आतंकी हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। पहलगाम की दर्दनाक घटना ने पूरे देश को एकजुट कर दिया है और अब सीमा पार बैठे आतंकियों और उनके आकाओं को भारत से करारा जवाब मिलने वाला है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी का मौसम: प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार, कई जिलों में नीचे खिसका न्यूनतम तापमान

Banda- समीक्षा: चित्रकूट मंडल में गोल्डन कार्ड का परचम नीचा।

City News Uttar Pradesh

तेज रफ्तार कहर : बांदा में ट्रक से कुचलकर दूधिये की मौैत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया जाम रोड

परिषदीय बच्चों का बिगड़ा नसीब : दांत बज रहे किट-किट !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने आग से क्षतिग्रस्त दुकान का किया निरीक्षण: आर्थिक सहायता का आश्वासन

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले, सौ दिन के रोडमैप में ढिलाई पर सख्त होगी कार्यवाई

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़