City News Uttar Pradesh
मच्छर और मलेरिया मस्त : स्वास्थ विभाग को किये है पस्त !
उत्तर प्रदेश

मच्छर और मलेरिया मस्त : स्वास्थ विभाग को किये है पस्त !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मच्छर और मलेरिया से स्वास्थ विभाग पस्त है। अब तो यही कहावत यथार्थ बन गई है की मच्छर भी रहेगा और मलेरिया भी। हालांकि इससे निपटने के लिये शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में थर्राते से विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। स्लम बस्ती निम्नीपार कांशीराम कालौनी में जिला मलेरिया अधिकारी नें टीम एवं स्कूल के छात्रों के द्वारा जागरूकता रैली निकाली। टीम के द्वारा मलेरिया की जॉच की गई। पोस्टर व पम्पलेट्स वितरित हुये। जागरूक का प्रयास किया गया।

मच्छर और मलेरिया मस्त : स्वास्थ विभाग को किये है पस्त !

जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा बताया गया कि मलेरिया बुखार मच्छर के द्वारा फैलने वाला बुखार है जो मादा एनाफ्लीज मच्छर द्वारा काटने से फैलता है। इस मच्छर का प्रजनन स्थल साफ ठहरा हुआ एवं घरों में एकत्रित पानी है। इसका संक्रमण काल जून से सितम्बर तक होता है। मलेरिया एक ऐसा बुखार है जिसमें रोगी को सर्दी और सिरदर्द के साथ बार-बार बुखार आता है। मलेरिया के लक्षणों में सिरदर्द, पसीना आना, ठंड लगना, उल्टी होना है। बुखार के लक्षण मच्छर के काटने के 4 से 10 दिनों के बाद दिखाई देने लगते है।

मच्छर और मलेरिया मस्त : स्वास्थ विभाग को किये है पस्त !

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने समस्त मुहल्ले में निरोधात्मक कार्यवाही के अन्तर्गत रक्त पट्टिकाओं का एकत्रीकरण, जल भराव वाले स्थानों पर लार्वा निरोधक दवा का छिडकाव किया। बचाव की जानकारी दी। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, वीबीडी0 आरएन प्रसाद, जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार, सहायक मलेरिया अधिकारी विजय बहादुर, हेल्थ सुपरवाइजर राकेश कुमार खरे, एसएलटी बृज विहारी, मलेरिया निरीक्षक राजकुमार, आनन्द कुमार मिश्रा, परीक्षित द्विवेदी, भानू प्रताप एवं फाइलेरिया निरीक्षक गोपाल यादव आदि थे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता : बच्चों नें किया आकर्षक प्रदर्शन

City News Uttar Pradesh

बांदा: विकलांगों ऩे महिला उत्पीड़न को लेकर किया प्रदर्शन

City News Uttar Pradesh

ट्रेन की ठोकर लगने से आइटीआइ छात्र की मौत, कानपुर से वापस आ रहा था घर

जिले में उल्लास के साथ हुआ होलिका दहन : तीन दिन चलेगा रंग

क्रिकेट खिलाड़ी मोहित सिंह की ‘दर्दनाक’ मौत: कोहरे ने छीन ली जिंदगी, खेल जगत में मातम

City News Uttar Pradesh

बांदा में अपराधियों का तांडव: सड़क पर गोलियों की गूंज, दो दोस्तों पर नकाबपोशों ने बरसाईं गोलियां

ब्रेकिंग न्यूज़