![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। शहर में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से टप्पेबाजी की घटना ने पुलिस प्रशासन को एक बार फिर “कटघरे” में खड़ा कर दिया है। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक बुजुर्ग महिला को दो अज्ञात शातिर बदमाशों ने फिल्मी अंदाज़ में ठगी का शिकार बना लिया। दोनों ने खुद को पुलिस वाला बताकर महिला से सोने के गहने उतरवाए और मौके से चंपत हो गए।

घटना कालूकुआं निवासी राजकुमारी पत्नी सुरेश के साथ घटी। वो फिजियोथेरेपी कराने के लिए ई-रिक्शा से मयूर टॉकीज रोड, मस्जिद के सामने पहुंचीं थीं। तभी एक काली रंग की बाइक पर सवार दो युवक आए और ई-रिक्शा को रुकवाकर खुद को पुलिसकर्मी बताया। कार्ड दिखाकर भरोसा दिलाया और कहा कि इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं, इसलिए वे लोगों के गहने जांच के लिए उतरवा रहे हैं।

भोली-भाली महिला ने उनकी बातों में आकर अपने चार सोने के कंगन और एक अंगूठी उतार कर उन्हें दे दी। लेकिन जैसे ही उसने गहने उनके हवाले किए, दोनों युवक बाइक से फरार हो गए। रिक्शा चालक और महिला के अनुसार, बाइक काली रंग की थी। आगे बैठा युवक हेलमेट पहने था और पीछे बैठा युवक सफेद शर्ट में था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने तत्काल संबंधित थाना पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल के आसपास मौजूद चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
