
- विनोद मिश्रा
बांदा। बांदा के विकास को नई दिशा देने वाली महायोजना-2031 को शासन की हरी झंडी मिल गई है। करीब 3.72 लाख की शहरी आबादी को ध्यान में रखकर तैयार की गई इस महायोजना में 4360 हेक्टेयर क्षेत्रफल के विकास का खाका खींचा गया है। यह योजना न केवल शहर के भू-उपयोग को संतुलित बनाएगी, बल्कि रोजगार, आवास और परिवहन जैसी मूलभूत सुविधाओं को भी सशक्त बनाएगी।

महायोजना-2031 में 30 ग्रामीण क्षेत्रों को नगर क्षेत्र में शामिल कर शहर की सीमा को विस्तार दिया गया है। इससे पहले महायोजना-2021 के तहत कुल क्षेत्रफल 2412 हेक्टेयर था, जिसे अब 4360 हेक्टेयर तक विस्तारित किया गया है। जहां पूर्व की योजना में 1009.29 हेक्टेयर भूमि आवासीय उपयोग के लिए निर्धारित थी, वहीं अब इसे 2352.83 हेक्टेयर तक बढ़ाया गया है।

यह बढ़ोतरी शहर में तेजी से बढ़ रही जनसंख्या की जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से की गई है। व्यवसायिक भू-उपयोग को 34.07 हेक्टेयर से बढ़ाकर 185.90 हेक्टेयर कर दिया गया है। औद्योगिक क्षेत्र को भी दोगुना करते हुए 103.36 हेक्टेयर से बढ़ाकर 220.64 हेक्टेयर किया गया है। नई योजना में 426.42 हेक्टेयर भूमि कार्यालय निर्माण के लिए और 845 हेक्टेयर मनोरंजन सुविधाओं के लिए आरक्षित की गई है, जो कि पूर्व योजना से दोगुनी है।

इससे न केवल सरकारी कामकाज में सुविधा बढ़ेगी, बल्कि शहर में पार्क, खेल मैदान और सांस्कृतिक स्थल भी विकसित होंगे। महायोजना में 329 हेक्टेयर भूमि यातायात और परिवहन सुविधाओं के लिए आरक्षित की गई है, जिससे शहर की सड़कों और परिवहन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इस महायोजना में 264.25 हेक्टेयर भूमि अन्य भू-उपयोग के लिए भी चिन्हित की गई है, जो भविष्य की जरूरतों को देखते हुए एक दूरदर्शी कदम कहा जा सकता है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
