
- विनोद मिश्रा
बांदा। भाजपा के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में चल रहे “गांव चलो अभियान” के तहत जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के जसपुरा मंडल में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने संगोष्ठी को संबोधित कर न सिर्फ लाभार्थियों से संवाद किया, बल्कि सरकार की उपलब्धियों से संबंधित पत्रक भी वितरित किए।

गांव की गलियों में घूमते हुए मंत्री रामकेश निषाद ने जनसंपर्क किया और केंद्र व प्रदेश सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, हर घर जल, किसान सम्मान निधि सहित अनेक योजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान मंत्री ने कहा, “डबल इंजन की सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ निरंतर कार्य कर रही है। हमारा संकल्प है कि अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे।” मंत्री ने लाभार्थियों से संवाद करते हुए उनके अनुभव भी सुने। कुछ ने बताया कि कैसे आयुष्मान योजना के तहत इलाज में मदद मिली, तो किसी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपना पक्का घर बनने की कहानी साझा की।

इस अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। जनसमूह में खासतौर पर युवाओं और महिलाओं की सहभागिता देखी गई। सभी ने मंत्री की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और योजनाओं की जानकारी को सराहा। संगोष्ठी में मंडल अध्यक्ष, स्थानीय ग्राम प्रधान, भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने मंत्री के साथ गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद किया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
