28.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश विकास की "नब्ज" परखने "गांव-गांव" पहुंचे : लगाया जनता दरबार, हुआ समाधान
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश विकास की “नब्ज” परखने “गांव-गांव” पहुंचे : लगाया जनता दरबार, हुआ समाधान

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “सरकार अब फाइलों में नहीं, गांव की गलियों में उतर आई है” ये वाक्य उस वक्त साकार हुआ जब सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बिसंडा मंडल के चार गांवों (करगेहना, तकुली, हस्तम और पिंडखर) का दौरा कर न सिर्फ ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, बल्कि संबंधित अधिकारियों को वहीं से त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए।

विधायक प्रकाश विकास की "नब्ज" परखने "गांव-गांव" पहुंचे : लगाया जनता दरबार, हुआ समाधान

यह दौरा मात्र एक औपचारिकता नहीं था, बल्कि जनता से सीधा संवाद और विकास की धरातली हकीकत को परखने का प्रयास था।

विधायक प्रकाश विकास की "नब्ज" परखने "गांव-गांव" पहुंचे : लगाया जनता दरबार, हुआ समाधान

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने हर गांव में पहुंचकर सबसे पहले वहां चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया कहीं सड़क अधूरी मिली, कहीं शौचालयों का निर्माण ठप था, तो कहीं ग्रामीण पेयजल संकट से परेशान थे।

विधायक प्रकाश विकास की "नब्ज" परखने "गांव-गांव" पहुंचे : लगाया जनता दरबार, हुआ समाधान

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने खुले में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। बुजुर्गों ने पेंशन न मिलने की शिकायत की, महिलाओं ने उज्ज्वला योजना की गैस आपूर्ति में आ रही दिक्कतों का जिक्र किया, तो युवाओं ने रोजगार की बात उठाई। मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार भी लगी और कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए।

विधायक प्रकाश विकास की "नब्ज" परखने "गांव-गांव" पहुंचे : लगाया जनता दरबार, हुआ समाधान

विधायक द्विवेदी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, इसके लिए हम सीधे गांवों तक पहुंच रहे हैं।” उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना, पीएम आवास, जल जीवन मिशन, वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड सत्यापन जैसे कार्यों को “मिशन मोड” में पूरा कराया जा रहा है।

विधायक प्रकाश विकास की "नब्ज" परखने "गांव-गांव" पहुंचे : लगाया जनता दरबार, हुआ समाधान

विधायक प्रकाश ने यह भी कहा कि वह खुद हर पखवाड़े गांवों का दौरा करेंगे और हर समस्या की मॉनिटरिंग करेंगे। अगर कोई अधिकारी लापरवाही करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ब्लॉक अधिकारी, जेई, लेखपाल और अन्य विभागीय अफसर मौजूद रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड में रफ्तार पकड़ रहा रेल विकास: झांसी -मानिकपुर दोहरीकरण से बदलेगी तस्वीर

City News Uttar Pradesh

Banda : रिश्ता हुआ शर्मसार, चाचा नें आठ वर्षीय भतीजी से किया दुराचार !

City News Uttar Pradesh

बांदा में स्वास्थ्य कर्मी का घूस लेते वीडियो वायरल

City News Uttar Pradesh

विद्युत तारों की स्पार्किग से दूकान मे लगी आग, 5 लाख का सामान खाक

नूतन बाल समाज में गणेश महोत्सव की छटा: बाली बाल एवं सांस्कॄतिक कार्यक्रम बना आकर्षण

City News Uttar Pradesh

भाजपा में छायी शोक की लहर : हर दिल अजीज डाक्टर शीतल त्रिपाठी का हुआ निधन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़