25.5 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : जीएसटी नियमावली में व्यापक संशोधन से व्यापारियों में रोष, प्रदर्शन कर की नारेबाजी …

 

– विनोद मिश्रा

 

बांदा। जीएसटी नियमावली में व्यापक संशोधन से व्यापारियों में रोष है। कन्फरडेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के बैनर तले व्यापारियों ने प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजकर संशोधन से व्यापारियों को हो रही परेशानी बताई। व्यापारियों ने संकट के दौर में व्यापारियों की परेशानी का संज्ञान लेने और जीएसटी को सरल बनाने की मांग की।


कैट जिलाध्यक्ष अमित सेठ ‘भेलू’ के नेतृत्व में शुक्रवार को व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट केशव नाथ को सौंपा। कहा कि हाल ही में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर और कस्टम विभाग द्वारा नोटिफिकेशन नंबर 94 में जीएसटी के अंदर कई संशोधन किए गए हैं। नोटिफिकेशन के माध्यम से व्यापारियों द्वारा जीएसटीआर में ली जाने वाली इनपुट टैक्स क्रेडिट पर नियम 36 (4) एवं 86 (बी) में शर्तों के साथ अंकुश लगा दिया गया है। यह नैसर्गिक न्याय सिद्धांत के साथ ही पीएम मोदी के इज आफ डूइंग बिजनेश परिकल्पना के विरुद्ध है। जीएसटी में व्यापाक संशोधन किए जाने से देश के पंजीकृत लगभग एक करोड़ छोटे व्यापारियों का कारोबार बुरी तरह प्रभावित होगा। व्यापारियों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो सकता है।

पंजीकरण की धारा 29 के तहत बिना सुनवाई किए पंजीकरण रद्द करने का अधिकार देना देश के संविधान में प्रदत्त अधिकारों का हनन है। ईवे बिल में प्रति 100 किलोमीटर के स्थान पर 200 किमी किया जाना न्याय संगत नहीं है। व्यापारियों ने नोटिफिकेशन नंबर 94 को तत्काल वापस लेकर व्यापारियों प्रतिनिधियों से सलाह लेकर संशोधन करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में प्रांतीय उपाध्यक्ष राजकुमार राज, मनोज जैन, अरविंद बड़ौनिया, संतोष ओमर, गौरव अग्रवाल, नईम नेता, अमित गुप्ता मनीष, वीरेंद्र गोयल, अभिषेक, रामकिशोर शिवहरे, पन्नालाल धुरिया, अमित गुप्ता, वीरेंद्र निषाद, राजू त्रिपाठी, राकेश रैकवार आदि शामिल रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी के डीजीपी का फरमान : जिलों में हत्या, दुष्कर्म समेत गंभीर अपराध होने पर घटनास्थल पर जरूर पहुंचें कप्तान

बांदा में आबकारी विभाग की चौथे दिन भी छापामार कार्रवाई: अवैध करोबारियों के ‘हौसले पस्त’

City News Uttar Pradesh

डीजे बंद कराने गई पुलिस पर हमला: थाना प्रभारी सहित सात घायल, 38 ग्रामीणों पर रिपोर्ट दर्ज, 13 गिरफ्तार

बाप रे बाप बाखबर हो जायें होशियार : दूध में मिलावट का हैं बहुत बुरा हाल

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील की सक्रियता रंग लाई : किसानों के चेहरे मुस्कराये

एलईडी स्क्रीन पर मिलेगी यात्रियों को बसों के आवागमन की जानकारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़