City News Uttar Pradesh
जिले में आबकारी दुकानों के लिए ई-लॉटरी पूरी: पारदर्शी तरीके से हुआ आवंटन
उत्तर प्रदेश

जिले में आबकारी दुकानों के लिए ई-लॉटरी पूरी: पारदर्शी तरीके से हुआ आवंटन

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में आबकारी नीति वर्ष 2025-26 के तहत दुकानों के आवंटन के लिए 6 मार्च को ई-लॉटरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई। यह प्रक्रिया डीएम जे. रीभा और शासन द्वारा नामित उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज सभागार में संपन्न हुई।

जिले में आबकारी दुकानों के लिए ई-लॉटरी पूरी: पारदर्शी तरीके से हुआ आवंटन

जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में कुल 266 आबकारी दुकानों के लिए 3583 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें देशी मदिरा की 148 दुकानों के लिए 1982 आवेदन, 97 कंपोजिट शॉप के लिए 1478 आवेदन, 2 मॉडल शॉप के लिए 16 आवेदन, 19 भांग की दुकानों के लिए 107 आवेदन आए। प्रक्रिया के दौरान सभी आबकारी दुकानों के लिए ई-लॉटरी के माध्यम से आवंटन सुनिश्चित किया गया।

जिले में आबकारी दुकानों के लिए ई-लॉटरी पूरी: पारदर्शी तरीके से हुआ आवंटन

प्रशासन ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई और शासन द्वारा निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। जिला प्रशासन ने आबकारी दुकानों के संचालन को लेकर नए लाइसेंसधारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। दुकानों पर अवैध शराब बिक्री और ओवररेटिंग की सख्त निगरानी की जाएगी। ई-लॉटरी प्रक्रिया के सफल समापन के बाद जिले में आबकारी दुकानों का संचालन सुचारु रूप से शुरू किया जाएगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पचास साल का इतिहास बोला: जब व्यापारी बने थे ‘क्रांति’ के अगुआ, संघर्ष की मशाल फिर जली

City News Uttar Pradesh

फोरम का आदेश : एसबीआई लाइफइंश्योरेंस मृत्यु दावा 693000 रुपये करे अदा …

City News Uttar Pradesh

यूपी: फिक्स हो गई कोरोना टेस्टिंग रेट, 250 रुपये में होगी रैपिट एंटीजेन जांच

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में धान खरीद व्यवस्था में झोल, खुल गई पोल

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर का तंज: ‘नगाड़ा’ बजाने वालों का खुद बज गया ‘नगाड़ा’, भाजपा 50 जिलों में ‘हारी’ !

City News Uttar Pradesh Desk

डायरिया ‘डायन’ कर रही है ‘कथक नृत्य’: अस्पतालों में अफरातफरी, मरीजों की भीड़ में दम तोड़ती व्यवस्था

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़