City News Uttar Pradesh
रामायण मेला में कवि सम्मेलन: राम और भक्ति पर कवियों ने किया मंत्र मुग्ध
उत्तर प्रदेश

रामायण मेला में कवि सम्मेलन: राम और भक्ति पर कवियों ने किया मंत्र मुग्ध

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

चित्रकूट। राष्ट्रीय रामायण मेले में आयोजित कवि सम्मेलन में रामकथा,भक्ति और संस्कृति के विभिन्न पहलुओं पर कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इस आयोजन की अध्यक्षता संत मदन गोपाल दास महाराज ने की, जबकि पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

रामायण मेला में कवि सम्मेलन: राम और भक्ति पर कवियों ने किया मंत्र मुग्ध

कार्यक्रम में मेले के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया, महामंत्री करुणा शंकर द्विवेदी, पर्यटन निदेशालय के अभय निर्भीक, घनश्याम अवस्थी, प्रद्युम्न दुबे और राजाबाबू पांडेय ने कवियों को माल्यार्पण, अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कवि सम्मेलन का संचालन नीरज पांडेय ने किया।सरस्वती वंदना का श्रेय सुनील सौम्य नें पढ़ी।  बाल कवि अथर्व शुक्ला ने अपनी ओजस्वी वाणी में श्रोताओं में जोश भरा।

रामायण मेला में कवि सम्मेलन: राम और भक्ति पर कवियों ने किया मंत्र मुग्ध

कमलेश शर्मा (इटावा) की कविता “राम हुए थे भारत में, कितने और प्रमाण दें” ने श्रोताओं को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं, इंदौर से आए कवि अमन अक्षर ने राम और सीता के जीवन पर आधारित रचना प्रस्तुत की।आचार्य डॉ.रामलाल द्विवेदी प्राणेष ने कृष्ण और राम के प्रेम पर आधारित सवैया छंद में कविता पढ़ी। कवि श्रीनारायण तिवारी ने माता-पिता के सम्मान एवं कवि दनेष दीक्षित ने राम के विविध गुणों की शानदार व्याख्या की। रीना सिंह ने नारी शक्ति पर जोरदार मुक्तक पढ़ा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बिजली का झटका: पहले तार, अब ट्रांसफॉर्मर मरम्मत पर दस घंटे कटौती बढ़ा रही दिक्कत

City News Uttar Pradesh

युवक के लिए जानलेवा हो गई दोस्तों संग हंसी- मजाक, खेल- खेल में निगल गया जिंदा मछली, तड़प- तड़प कर हुई मौत

City News Uttar Pradesh

Banda : औचक निरीक्षण में एसपी ने देखीं व्यवस्थाएं, कोरोना महामारी के चलते तैयार की गई कार्य योजना का लिया जायजा …

विधायक प्रकाश नें पार्टी की मजबूती के लिये बूथ स्तर पर की ओवर हालिंग: पढ़ाया पाठ

City News Uttar Pradesh

News – यूपी में विस चुनाव को लेकर मिशन मोदी बेहद गंभीर,तीन सो का लक्ष्य : रामगोपाल काका

City News Uttar Pradesh

नशेड़ी होमगार्ड ने ट्रेन से कटकर दी जान, रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़