32 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
महाकुंभ में सनसनी: बांदा के सफाई कर्मी ने खुद का गला रेता, वजह अज्ञात
उत्तर प्रदेश

महाकुंभ में सनसनी: बांदा के सफाई कर्मी ने खुद का गला रेता, वजह अज्ञात

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। महाकुंभ में बुधवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। संगम लोवर 33 नंबर घाट पर तैनात सफाई कर्मी फूलचंद (45) पुत्र अच्छेलाल, निवासी करतल, नरैनी, बांदा ने वॉशरूम में जाकर धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया। घटना के बाद महाकुंभ परिसर में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल सफाई कर्मी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

महाकुंभ में सनसनी: बांदा के सफाई कर्मी ने खुद का गला रेता, वजह अज्ञात

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फूलचंद महाकुंभ के सेक्टर-21 बी में सफाई कर्मी के रूप में तैनात था। मंगलवार सुबह वह अपनी ड्यूटी के दौरान अचानक संगम लोवर 33 नंबर घाट पर बने वॉशरूम में चला गया। वहां उसने चाकू से खुद का गला रेत लिया। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकला तो अन्य सफाई कर्मियों को शक हुआ। जब उन्होंने दरवाजा खोला तो देखा कि फूलचंद लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था।

महाकुंभ में सनसनी: बांदा के सफाई कर्मी ने खुद का गला रेता, वजह अज्ञात

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। गंभीर रूप से घायल सफाई कर्मी को एसआरएन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक, अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी जान को खतरा बना हुआ है। पुलिस आत्महत्या के प्रयास की वजह की जांच कर रही है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। पुलिस के अनुसार, फूलचंद किसी मानसिक तनाव में था या फिर कोई अन्य कारण था, इसकी जांच की जा रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बिजली विभाग की ‘बंदे मातरम एक्सप्रेस’: स्मार्ट मीटरों की रफ्तार से बढ़ा ब्लड प्रेशर !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद की ‘रिपीट गियर’ उम्मीद बढ़ी: विकास और बूथ मैनेजमेंट होगा ‘टिकट’ का आधार

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश के अगुवाई में चुनाव कार्यशाला सम्पन्न: संगठन की मजबूती पर दिया जोर

City News Uttar Pradesh

आयुक्त बालकृष्ण योजनाओं की शिथिलता पर गरजे और बरसे

मंडलीय जल संरक्षण गोष्ठी : उबाऊ माहौल में औपचारिकताओं में सिमटी

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी की कड़ी चेतावनी: बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले की होगी रावण-कंस जैसी दुर्गति

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़