City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : घोर कलयुग, चाचा नें भतीजी से किया दुष्कर्म, पुलिस नें किया गिरफ्तार …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में शर्मनाक हैवावानियत भरी खबर। घर में सो रही 13 वर्षीय किशोरी को सोमवार की रात रिश्ते का पारिवारिक चाचा युवक उठा ले गया और अपने घर में दुष्कर्म किया। रातभर अपने कब्जे में रखा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


मंगलवार को किशोरी का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। सोमवार को किशोरी अपने घर के आंगन में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सो रही थी। इस बीच आधी रात के बाद किशोरी के रिश्ते का चाचा दीवार फांदकर आंगन पर पहुंचा और किशोरी का मुंह दाबकर अपने घर उठा ले गया।


वहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। सारी रात अपने साथ रखा। शौच को उठे पिता ने बेटी को बिस्तर पर न देखा तो खोजबीन शुरू की। शक के आधार पर परिजन युवक के घर पहुंच गए। वहां किशोरी को बंद कमरे में पाया। परिवार के लोगों ने उसे बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को किशोरी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर जय श्याम शुक्ला ने बताया कि पिता की तहरीर पर धारा 354 व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करके किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। दुष्कर्म की पुष्टि होने पर इसकी धारा भी बढ़ाई जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश का सत्ता ‘मास्टर प्लान’: भाजपा योद्धाओं में फूंका जीत का मंत्र

City News Uttar Pradesh Desk

दरिंदगी की हदे हुई पार: बांदा में 3 वर्षीय मासूम बच्ची से बलात्कार, दो आरोपी गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

COVID-19 Update : यूपी में कम हो रहे कोरोना वायरस के नए संक्रमित, लेकिन बढ़ रही है मृतकों की संख्या …  

मंत्री रामकेश योगी की विश्वसनीय टीम का बनें हिस्सा: जीत दिलाने की मिली जिम्मेदारी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की मंत्री से हाई-लेवल मीटिंग: बांदा को ‘महानगर’ बनाने का रोडमैप तैयार

City News Uttar Pradesh

यूपी सरकार ने ‘कफ सिरप’ पर कसी नकेल: अब डाक्टर के पर्चे पर ही मिलेगी दवा, केमिकल की भी होगी जांच

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़