28.2 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
भयानक मंजर : आग के गोले में बदला "सीमेंट" से लदा ट्रक, चालक और हेल्पर ने कूदकर बचाई जान
उत्तर प्रदेश

भयानक मंजर : आग के गोले में बदला “सीमेंट” से लदा ट्रक, चालक और हेल्पर ने कूदकर बचाई जान

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां नगर कोतवाली क्षेत्र के कताई मिल के पास सीमेंट से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक में तुरंत भीषण आग लग गई। इस हादसे में ट्रक में लदा पूरा सीमेंट जलकर राख हो गया।

भयानक मंजर : आग के गोले में बदला "सीमेंट" से लदा ट्रक, चालक और हेल्पर ने कूदकर बचाई जान

घटना के अनुसार, रविवार रात को ट्रक भरुआ से सीमेंट लोड करके बांदा आ रहा था, लेकिन जैसे ही वह कताई मिल के पास पहुंचा, अचानक संतुलन बिगड़ गया और ट्रक बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर के कारण चिंगारी उठी और कुछ ही सेकंड में ट्रक धू-धूकर जलने लगा। ट्रक चालक और उसका ट्रक से कूद गए, जिससे उनकी जान बच गई।

भयानक मंजर : आग के गोले में बदला "सीमेंट" से लदा ट्रक, चालक और हेल्पर ने कूदकर बचाई जान

मौके पर मौजूद लोगों ने इस भयावह घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता है। देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया। राहगीरों ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

भयानक मंजर : आग के गोले में बदला "सीमेंट" से लदा ट्रक, चालक और हेल्पर ने कूदकर बचाई जान

हालांकि, जब तक आग बुझाई जाती, तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था और उसमें रखा सीमेंट भी राख हो गया। बिजली के खंभे से टकराने के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। नगर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने ट्रक चालक और उसके सहायक से पूछताछ की है और आगे की कार्रवाई जारी है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधवा ने मांगी इच्छा मृत्यु : पेंशन के लिए दर-दर भटक रही महिला, 37 वर्षों से नहीं मिली पेंशन

मरीज की मौत पर परिजनों नें जिला अस्पताल में किया हंगामा: डाक्टर पर लापरवाही का आरोप

City News Uttar Pradesh

घरों में जले दीप, लक्ष्मी- गणेश का पूजन कर मांगी सुख समृधि

City News Uttar Pradesh

Banda : तीन दिवसीय लाकडाउन में पूरी तरह बंद रहे बाजार, बेपरवाह लोग सड़क पर आए नजर, प्रमुख मार्गो में रही चहल-पहल …

Banda : डीएम आनन्द सिंह नें बालू माफियाओं को ललकारा, अवैध खनन व ओवरलोडिग में दो खदानों पर लाखों का जुर्माना …

City News Uttar Pradesh

युवक ने कानून की उड़ाई धज्जियां: बंदूक से की हर्ष फायरिंग, वीडियो से हड़कंप

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़