

- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के नये खान अधिकारी राज रंजन का तेवर सख्ती भरा है। उन्होंने चार्ज संभालते ही मातहतों को उपखनिजों के अवैध परिवहन पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश हैं। उन्होंने खनन क्षेत्र के निकासी स्थल पर ही सघन जांच करने के लिए भी कहा है। निर्धारित क्षेत्र से इतर खनन पर गाज गिरेगी।

जिला खनिज अधिकारी राज रंजन नें बताया की खनन नियमावली का सख्ती से पालन होगा। बिना नंबर प्लेट, फर्जी नंबर प्लेट व धुंधले नंबर प्लेट के साथ उपखनिज का परिवहन करने वाले वाहनों को खनन क्षेत्र पर ही चिह्नित कर निरुद्ध किये जायेंगे। इस लिये पट्टा धारक यह सुनिश्चित कर लें कि ऐसे वाहनों को परिवहन प्रपत्र निर्गत न हो। खनिज अधिकारी रंजन नें कहा की खनन क्षेत्र में स्थापित तौल मशीन पर लगे कैमरों की पोजिशन इस प्रकार हो कि ब्रिज पर खनिज वाहन का तौल करते समय उस वाहन का नंबर प्लेट स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हो तथा वाहन का पिछला भाग भी दिखे।

जिससे कि लदे हुए उपखनिज की मात्रा का आकलन सही ढंग से हो सके। खनिज अधिकारी रंजन नें कहा की उपखनिजों के अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण रखा जायेगा। खनन क्षेत्र से वैध परिवहन प्रपत्र के बिना कोई खनिज वाहन नहीं नकल सकता। प्रत्येक खनिज वाहनों का वजन अनिवार्य रूप से होगा। वजन की स्लिप व परिवहन परमिट की मात्रा के अनुरूप ही उपखनिजों का परिवहन सुनिश्चित हो सकेगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
