City News Uttar Pradesh
पीडब्ल्यूडी की गजब कारनामा : छह करोड़ का खर्च, सड़कें फिर भी जर्जर, गड्ढा मुक्त योजना पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश

पीडब्ल्यूडी की गजब कारनामा : छह करोड़ का खर्च, सड़कें फिर भी जर्जर, गड्ढा मुक्त योजना पर सवाल

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शासन की गड्ढा मुक्त सड़कों की योजना को पीडब्ल्यूडी की लापरवाही ने बड़ा झटका दिया है। हाल ही में कराई गई सड़क मरम्मत का हाल यह है कि महज दो माह के अंदर अधिकांश पैच उखड़ गए। मरम्मत की गुणवत्ता की पोल खोल गई। महाराणा प्रताप चौक से कालूकुआं और कालूकुआं से महोखर बाईपास चौराहे तक की सड़कों पर की गई पैचिंग न केवल खराब हो चुकी है, बल्कि सड़क के लेवल से ऊंचे पैच अब ब्रेकर की तरह वाहन चालकों को परेशान कर रहे हैं।

पीडब्ल्यूडी की गजब कारनामा : छह करोड़ का खर्च, सड़कें फिर भी जर्जर, गड्ढा मुक्त योजना पर उठे सवाल

शासन ने जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए 20 नवंबर तक का समय तय किया था। इसके लिए छह करोड़ रुपये का बजट भी जारी हुआ, लेकिन काम में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। महाराणा प्रताप चौक से कालूकुआं तक पांच लाख रुपये और कालूकुआं से महोखर बाईपास तक छह लाख रुपये पैचिंग पर खर्च किए गए।

पीडब्ल्यूडी की गजब कारनामा : छह करोड़ का खर्च, सड़कें फिर भी जर्जर, गड्ढा मुक्त योजना पर उठे सवाल

बावजूद इसके दिसंबर महीना खत्म होते-होते अधिकांश पैच उखड़ गए। महाराणा प्रताप चौक से कालूकुआं तक के पैच सड़क के लेवल से तीन से चार इंच ऊंचे हैं। ये पैच ब्रेकर की तरह काम कर रहे हैं, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। वाहन चालक अक्सर संतुलन खो देते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।

पीडब्ल्यूडी की गजब कारनामा : छह करोड़ का खर्च, सड़कें फिर भी जर्जर, गड्ढा मुक्त योजना पर उठे सवाल

अधीक्षण अभियंता सुरेंद्र कुमार का कहना है कि वाहनों के दबाव से पैच उखड़े हैं, लेकिन स्थानीय लोगों का मानना है कि यह खराब सामग्री और काम की गुणवत्ता का परिणाम है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शर्मनाक : 4 साल की मासूम बच्ची से रेप, पुलिस की गंभीर लापरवाही आई सामने, आरोपी गिरफ्तार …

City News Uttar Pradesh

तीन माह बाद हुआ चोरी का खुलासा, तीन अभियुक्त हुए गिरफ्तार

बिजली का झटका: पहले तार, अब ट्रांसफॉर्मर मरम्मत पर दस घंटे कटौती बढ़ा रही दिक्कत

City News Uttar Pradesh

Banda- किसानों ने श्रमिक विरोधी कानूनों के खिलाफ किया प्रदर्शन…

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का सुनील पटेल पर सीधा हमला: अब ‘पिछड़ा’ नहीं, करोड़ों की ‘लूट का है अगड़ा’

City News Uttar Pradesh

सीएम का दौरा : बाढ़ प्रभावित गांवों का किया हवाई सर्वेक्षण,बोले- जनहानि पर चार लाख, घर गिरने पर मिलेगा आवास …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़