28 C
Lucknow
August 29, 2026
City News Uttar Pradesh
पशु क्रूरता पर लगाम: पुलिस ने 44 जानवरों की बचाई जान, 6 तस्कर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

पशु क्रूरता पर लगाम: पुलिस ने 44 जानवरों की बचाई जान, 6 तस्कर गिरफ्तार

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले के कमासिन क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। गश्त और चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दो वाहनों को रोककर क्रूरतापूर्वक लदे 34 भैंसें और 10 पड़वों को बरामद किया। इस मामले में छह अभियुक्तों को मौके पर गिरफ्तार किया गया।

पशु क्रूरता पर लगाम: पुलिस ने 44 जानवरों की बचाई जान, 6 तस्कर गिरफ्तार

थाना कमासिन पुलिस ने कस्बा के पास वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान, सीधी (मध्य प्रदेश) से आ रहे एक पिकअप और डीसीएम गाड़ी को रोका। जब जांच की गई, तो उनमें ठूस-ठूसकर भरे गए 34 भैंसें और 10 पड़वे पाए गए। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज और क्षेत्राधिकारी बबेरु सौरभ सिंह के पर्यवेक्षण में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि गाड़ियों में जानवरों को इस कदर ठूंसा गया था कि उनकी हालत बेहद खराब थी।

पशु क्रूरता पर लगाम: पुलिस ने 44 जानवरों की बचाई जान, 6 तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों ने बताया कि वे इन पशुओं को मध्य प्रदेश के सीधी से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर और उन्नाव जिलों में ले जा रहे थे। यह भी स्वीकार किया कि पशु तस्करी के इस काम में वे लंबे समय से सक्रिय हैं। थाना कमासिन प्रभारी ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भगवान का आधार कार्ड’ मामला : सर्वहारा के आधार से बिकेगी भगवान की फसल ! …

शहर में लगातार चोरियों एंव खुलासा न होने से व्यापारी आक्रोशित: पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

चिंगारी संगठन बनेगी ज्वाला: विद्याधाम समिति नें प्रशिक्षण से नवाजा

City News Uttar Pradesh

पूर्व सांसद भैरो का फूटा गुस्सा: मां पर टिप्पणी के खिलाफ मोर्चा, उग्र आंदोलन की चेतावनी

City News Uttar Pradesh

छात्रों ने सांप के आगे बीन बजाकर की सीट बढ़ाने की मांग, लगातार जारी है छात्र नेताओं का अनशन

City News Uttar Pradesh

मंत्री जयवीर सिंह नें कहा चित्रकूट पर्यटन के क्षेत्र में भरेगा उड़ान : शीघ्र शुरू होगा हवाई सफर

ब्रेकिंग न्यूज़