City News Uttar Pradesh
अतिक्रमण अभियान: अवैध दुकानों और वाहनों पर हुई कार्रवाई, दो दिनों में होगा ध्वस्तीकरण
उत्तर प्रदेश

अतिक्रमण अभियान: अवैध दुकानों और वाहनों पर हुई कार्रवाई, दो दिनों में होगा ध्वस्तीकरण

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। डीएम के निर्देशन में सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला ने बुधवार को बाबूलाल चौराहा, कालीदेवी मंदिर, अतर्रा चुग्गी पास तक अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान सड़क की पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया और चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण न हटाने वाले दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया।

अतिक्रमण अभियान: अवैध दुकानों और वाहनों पर हुई कार्रवाई, दो दिनों में होगा ध्वस्तीकरण

सिटी मजिस्ट्रेट ने कड़ी चेतावनी दी है कि दो दिनों के भीतर शहर के विभिन्न स्थानों पर बनी दो दर्जन पक्की अवैध दुकानों का ध्वस्तीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि दुकानदारों ने अपनी दुकानों को खाली नहीं किया तो बुलडोजर के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी।

अतिक्रमण अभियान: अवैध दुकानों और वाहनों पर हुई कार्रवाई, दो दिनों में होगा ध्वस्तीकरण

इस अभियान में नगर पालिका के आरआई रामजस ने बताया कि कई बार दुकानदारों को नोटिस दी जा चुकी थी, लेकिन उन्होंने फिर भी अतिक्रमण नहीं हटाया। इसके अलावा, बाबूलाल चौराहा पर अवैध रूप से खड़े किए गए ई-रिक्शा, ऑटो और बसों पर भी नगर मजिस्ट्रेट ने कड़ी फटकार लगाई।

अतिक्रमण अभियान: अवैध दुकानों और वाहनों पर हुई कार्रवाई, दो दिनों में होगा ध्वस्तीकरण

सिटी मजिस्ट्रेट ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में फिर से अतिक्रमण किया गया तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नगर पालिका और पुलिस बल के साथ वरिष्ठ सफाई निरीक्षक हेमंत प्रसाद, संगीत बाबू, नवल बाबू, गौरव श्रीवास्तव और मोनू कुशवाहा भी मौजूद रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाद्र अमावस्या पर उमड़ रहा जन सैलाब: गूंज रहा जय कामतानाथ का जयकारा

City News Uttar Pradesh

बांदा में मची “योग की धूम” : शोर मचा “झूम साथी झूम”

बसपा सुप्रीमो मायावती का ऐलान: लोकसभा चुनाव में किसी से नहीं होगा गठबंधन, अकेले लड़ने का फैसला रहेगा अटल

City News Uttar Pradesh

मध्य प्रदेश अवैध बालू परिवहन में “यूपी का छुड़ा रहा छक्का” : माफिया औऱ जयचंदों की चांदी

City News Uttar Pradesh

बांदा को चार दशक से नहीं मिला अपना सांसद : आरके पटेल के सामने रिकार्ड बचाने की चुनौती

City News Uttar Pradesh

यूपी : ड्राइविंग लाइसेंस (DL) के लिए आनलाइन टेस्ट के साथ जुड़ा एक और नियम, अब वीडियो भी बनाकर करना होगा अपलोड

ब्रेकिंग न्यूज़