
- विनोद मिश्रा
बांदा। परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग और यातायात विभाग द्वारा संयुक्त रूप से एक सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने किया, जिन्होंने सबसे पहले राजकीय इंटर कॉलेज और भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों और हेलमेट के उपयोग के महत्व पर जानकारी दी।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शंकर ने नाबालिगों को वाहन चलाने से मना किया। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाएं और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर पहनें। कहा कि सड़क पर सुरक्षा बनाए रखने के लिए हमें नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। शिक्षा विभाग के मंडलीय मास्टर ट्रेनर डॉ. पीयूष मिश्र ने उपस्थित बच्चों को नोडल छात्र-छात्रा के रूप में अपने घरों में भी जागरूकता अभियान शुरू करने के लिए प्रेरित किया।

यात्रीकर अधिकारी राम सुमेर यादव ने बच्चों को सुरक्षित वाहन चलाने और सड़क पर मोबाइल का प्रयोग न करने की सलाह दी। यातायात विभाग के यातायात प्रभारी राजेश चंद्र मिश्र ने यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी और बच्चों को इन नियमों को पालन करने की प्रेरणा दी। इस कार्यक्रम के दौरान, सभी विभागों के अधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे।

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के नेतृत्व में, विभागों के अधिकारियों ने आम जनमानस को सड़क सुरक्षा के महत्व और हेलमेट के प्रयोग की अनिवार्यता के बारे में जागरूक किया। साथ ही, जो लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे थे, उन्हें गुलाब का फूल देकर सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनने की अपील की गई।।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
