City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : फुटपाथ किनारे सो रहे चार मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । जिले के नरैनी में सड़क से दूर अपने कैंप में सो रहे मजदूरों को आधी रात को तेज रफ्तार ट्राला ने कुचल दिया। जिमें एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है, जबकि तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल मजदूरों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मजदूर सिद्धार्थ कंट्रक्शन कम्पनी द्वारा किये जा रहे फोरलेन सड़क निर्माण में काम कर रहे थे। कम्पनी के इंजीनियर ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। कालिंजर थाना क्षेत्र में मध्य प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित सुखना नाला के पास सड़क का काम करने वाले मजदूरों ने मुख्य सड़क से लगभग 15 मीटर दूर टीन टप्पर लगाकर अपना कैम्प बनाये थे।


शुक्रवार शाम खाना खाने के बाद 4 मजदूर इसी कैम्प में सो रहे थे। रात में लगभग 12 बजे नरैनी की ओर से सतना सीमेंट लादने जा रहे ट्रक चालक ने तेज गति से गाड़ी कच्चे रास्ते में उतार कर मजदूरों के ऊपर चढ़ा दी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : कर्ज व बिमारी से परेशान किसान ने ट्रेन से कटकर दी जान, पुलिस घटना की कर रही जांच

City News Uttar Pradesh

News : उत्तर प्रदेश में 100 से अधिक IAS आफिसर का रुक सकता है प्रमोशन…

City News Uttar Pradesh

Banda- अटल ड्रीम प्रोजेक्ट केन-बेतवा लिंक परियोजना पर केंद्र और राज्य सरकारों में फिर मंथन…

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- यूपी में कानून व्यवस्था धड़ाम , खुद को असुरक्षित महसूस कर रहीं बेटियां …

दीवाली पर ‘आतिशबाजी’ का ‘जोरदार’ जश्न: एक दिन में ‘ढाई करोड़’ के पटाखे फूंके !

City News Uttar Pradesh Desk

सूने घर में इण्टर के छात्र ने फांसी लगाकर घटना को दिया अंजाम, पिता ने देखा तो मचा कोहराम

ब्रेकिंग न्यूज़