27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
ई-लॉटरी से किसानों को मिलेगा कृषि यंत्रों का लाभ: 14 नवंबर को होगा आयोजन
उत्तर प्रदेश

ई-लॉटरी से किसानों को मिलेगा कृषि यंत्रों का लाभ: 14 नवंबर को होगा आयोजन

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र प्रदान करने के लिए चयन प्रक्रिया ई-लॉटरी के माध्यम से की जाएगी। उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने जानकारी दी है कि ‘सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन’ और अन्य कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों के वितरण के लिए किसानों का चयन किया जाएगा। इस चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए 14 नवंबर 2024 को कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 11 बजे ई-लॉटरी का आयोजन किया जाएगा।

ई-लॉटरी से किसानों को मिलेगा कृषि यंत्रों का लाभ: 14 नवंबर को होगा आयोजन

ई-लॉटरी के माध्यम से किसानों को रोटावेटर, कल्टीवेटर, थ्रेसर, लेजर लैंड लेवलर, पॉवर ऑपरेटेड चॉप कटर, छोटे गोदाम, थ्रेसिंग फ्लोर, सीड ड्रिल और कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना के लिए चयनित किया जाएगा। इस प्रक्रिया में वे सभी किसान हिस्सा लेंगे जिन्होंने 9 अक्टूबर से 23 अक्टूबर के बीच www.upagriculture.up.gov.in पोर्टल पर आवेदन किया है।

ई-लॉटरी से किसानों को मिलेगा कृषि यंत्रों का लाभ: 14 नवंबर को होगा आयोजन

उप कृषि निदेशक ने जनपद के किसानों से अपील की है कि जो किसान इस योजना में आवेदन कर चुके हैं, वे 14 नवंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में ई-लॉटरी प्रक्रिया में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। इस दिन उपस्थित न होने वाले किसानों को चयन प्रक्रिया में सहमत माना जाएगा, और ई-लॉटरी के परिणाम के बाद किसी प्रकार की आपत्ति नहीं मानी जाएगी। कृषि यंत्रीकरण योजनाओं का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र प्रदान करके खेती को सरल और उत्पादक बनाना है। ई-लॉटरी के माध्यम से चयन से प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष रहेगी और पात्र किसानों को आसानी से यंत्र मिल सकेंगे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीओ सौरभ सिंह का अपराधियों पर टूटा कहर: लूटकांड के तीनों आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

किसानों की आफत : सूखे के छाये काले बादल, खेती बर्बाद ! …

गजब की खबर : वेलेंटाइन डे पर बुंदेलखंड के गुलाब से महकेंगे यूपी के जिले

City News Uttar Pradesh

आयुर्वेदिक महाविद्यालय के छात्रों ने योग दिवस के लिए निकाली जागरूकता रैली

खतरनाक स्थिति में पहुंच रहा कोरोना, 51 केस मिले पाजिटिव, जनपद में कोरोना संख्या बढ़कर हुई 168

City News Uttar Pradesh

एआरटीओ शंकर सिंह की अपील: योजना का उठाए लाभ, पाएं टैक्स और पेनाल्टी से मुक्ति

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़