City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : आयुक्त एंव आईजी ने जिला अस्पताल में लगवाया कोरोना टीका, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रहे मौजूद …

 

– 30 मिनट तक आब्जरवेशन में रुकने के बाद निकले सभी अधिकारी
– टीका लगवाने के बाद किसी भी अधिकारी को नहीं हुई कोई दिक्कत

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गुरुवार को जिला अस्पताल में चित्रकूटधाम मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह और आईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के. सत्यनारायणा समेत सभी आला अधिकारियों ने कोरोना टीका लगवाया। टीका लगवाने के बाद 30 मिनट तक आब्जरवेशन में रुके। इस दौरान किसी भी अधिकारी को कोई दिक्कत नहीं हुई। इसके बाद सभी अधिकारी अस्पताल से निकले। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनडी शर्मा भी जिला अस्पताल में मौजूद रहे।


जिला अस्पताल के बूथ नंबर तीन में सीएमओ डा. एनडी शर्मा की मौजूदगी में मण्डलायुक्त श्री सिंह और पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा, एसपी सिद्वार्थ शंकर मीणा, मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चन्द्र वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र प्रताप, सीओ सदर अजय भदौरिया एवं डीएसटीओ संजीव बघेल का कोविड-19 टीकाकरण किया गया। मण्डलायुक्त दिनेश कुमार सिंह एवं पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायण द्वारा बताया गया कि टीका दर्द रहित है। कोई दिक्कत नहीं हुई। 30 मिनट आब्जरवेशन में रूकने के बाद सभी अधिकारीगण अपने-अपने कार्य पर चले गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. शर्मा तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. उदयभान सिंह द्वारा तैयारियों का जायजा लिया गया। गुरुवार को जिला पुरूष चिकित्सालय, मेडिकल कालेज, विकास भवन, पुलिस लाइन, सीएचसी नरैनी, सीएचसी बबेरू एवं सीएचसी अतर्रा में कोविड-19 टीकाकरण के लिए बूथ लगाये गए, जिसमें राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, होमगार्ड के फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा विकास भवन एवं पुलिस लाइन के बूथों का भी निरीक्षण किया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी लगातार व्यवस्थाओं पर निगरानी रखे हुये थे। ज्यादा से ज्यादा फ्रन्ट लाइन वर्करोें के टीकाकरण के लिये प्रयास करते दिखे। सभी फ्रंट लाइन वर्करों से अपील की कि टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित एवं कारगर है। टीका लगवाने से कोरोना के विरूद्व प्रतिरोधात्मक क्षमता आ जायेगी। कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अंतिम प्रहार के रूप में कार्य करेगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खबर का असर : पीएम आवास योजना का धन लेकर परदेशी बनें लाभार्थी हो गये स्वदेशी

विधायक प्रकाश का बिजली विभाग पर कहर, तीन अधिशाषी अभियंता निलंबित ! …

City News Uttar Pradesh

महोबा में कारोबारी से चार करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार: विदेश भागने की फिराक में था आरोपी

City News Uttar Pradesh

भाजपा ब्लॉक प्रमुख से ‘मारपीट’: घर बन गया रणक्षेत्र, पत्रकार सहित ‘तीन’ पर मुकदमा !

विनोद मिश्रा

पुलिस नाकाम : महिला नेता की खुदकुशी और अपहृत बैंक प्रबंधक का क्या है रहस्य ! …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की ‘बगिया जन चौपाल’ हुई ‘बागवां’ : ऑन-स्पॉट किये समाधान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़